9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यदिवाली की रात वडोदरा में जमकर बवाल, पुलिस के सामने चले पेट्रोल...

दिवाली की रात वडोदरा में जमकर बवाल, पुलिस के सामने चले पेट्रोल बम

Published on

वडोदरा,

गुजरात के वडोदरा में दो गुटों के बीच दिवाली की रात जमकर हिंसा हुई. ये हिंसा रात 12.30 बजे से लेकर 1 बजे तक हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे पुलिस के सामने पेट्रोल बम फेंक रहे थे. वडोदरा पुलिस के डीसीपी अभय सोनी ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है. बदमाश स्ट्रीट लाइट बुझाकर बवाल कर रहे थे.

वडोदरा पुलिस ने इस मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उस व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है, जिसने पुलिस अधिकारियों पर पेट्रोल बम फेंका था.डीसीपी यशपाल जगनिया ने बताया कि पानीगेट में मुस्लिम मेडिकल सेंटर के पास पथराव की घटना हुई है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई की. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. सीसीटीवी की जांच की जा रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विवाद के दौरान एक गुट ने सड़क पर खड़े वाहनों और कई दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था. घटना वाला इलाका पानीगेट संवेदनशील क्षेत्र है. यहां सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी रहती है.इससे पहले वडोदरा में स्कूटरों की टक्कर के बाद भी दो गुटों में हिंसा हो चुकी है. तब हंगामे के दौरान जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की गई थी. झड़प के बाद रावपुरा और धीकाटा इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया था.

हिंसा का एक मामला जून 2022 को गुजरात के आणंद में भी सामने आया था. बोरसद इलाके में दो समुदाय के लोगों में झड़प हो गई थी, जिसमे पत्थर चले थे. एक मंदिर के पास जमीन को लेकर विवाद के बाद ये हिंसा हुई थी. घटना में चार लोग जख्मी हुए थे. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल तक किया था.

सामुदायिक की घटना इससे पहले गुजरात के खेड़ा में भी सामने आ चुकी हैं. इससे पहले नवरात्रि में खेड़ा में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान ज़बरदस्त पत्थरबाजी हुई थी, जिसमें 6 लोग घायल हो गए थे. आरोप था कि इस इलाके के कुछ गरबा कार्यक्रम आयोजित करने का विरोध किया जा रहा था. लेकिन जब गांव के सरपंच और दूसरे लोगों ने उनकी बात नहीं मानी तो लोगों ने गरबा कर रहे लोगों पर पथराव करना शुरू कर दिया.

इससे पहले सूरत में इस तरह का बवाल सामने आया था. सूरत के गरबा पंडाल में मुस्लिम बाउंसरों की नियुक्ति पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था. वहीं वडोदरा में धार्मिक ध्वज को लेकर दो समुदाय के बीच पत्थरबाजी हुई थी.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...