9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यनीतीश के साथ फ्रॉड अभिषेक की तस्वीर वायरल, CM ने इसी शातिर...

नीतीश के साथ फ्रॉड अभिषेक की तस्वीर वायरल, CM ने इसी शातिर के लिए डीजीपी को कहा था- बेचारा

Published on

पटना

बिहार के शातिर नामों की सूची में एक नाम हाल फिलहाल चर्चा में है। अभिषेक अग्रवाल। नाम पर मत जाइए। इसके कारनामे ऐसे की DGP एसके सिंघल की बोलती बंद हो गई थी। इसने अपनी आवाज से एक IPS को जीवनदान दिला दिया। मगर पुलिस तो पुलिस होती है। बिहार पुलिस महानिदेशक को ये बात हजम नहीं हुई। उन्होंने इसकी खोजबीन करने की ठान ली। आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने इस शातिर को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद इसके साथ कई आईपीएस अधिकारियों की तस्वीर वायरल हुई। ताजा मामला अभिषेक अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तस्वीर की है। जिसके सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

नीतीश कुमार के साथ तस्वीर वायरल
राजधानी पटना में एक साधारण सी दुकान चलाने वाला अभिषेक इन दिनों चर्चा में है। हालांकि, इसे आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार कर लिया है। फिर भी इसकी चर्चा सोशल मीडिया के अलावा खबरों में लगातार हो रही है। ताजा चर्चा अभिषेक की एक तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सामने आने के बाद शुरू हुई है। हाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी से जज बनकर बातचीत करने वाले इस शख्स को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया, तब सीएम ने कहा था कि-

चर्चाओं का बाजार गरम
अब सोशल मीडिया और खबरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अभिषेक अग्रवाल की एक तस्वीर तैर रही है। तस्वीर वायरल है। उसके बाद कहा जा रहा है कि क्या अभिषेक अग्रवाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी जुड़ा हुआ था? तस्वीर ठंड के दिनों की बताई जा रही है। सीएम नीतीश किसी मौके पर आम लोगों से मिल रहे हैं। उसी दौरान अभिषेक अग्रवाल उनके हाथ को अपने हाथों में लेकर प्रणाम कर रहा है। तस्वीर मुख्यमंत्री आवास पर ली गई है। मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी भी पास में ही खड़े हैं। मुख्यमंत्री तस्वीर में मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर में अभिषेक अग्रवाल मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए भी दिख रहा है। ये तस्वीर अभिषेक अपने फेसबुक एकाउंट पर भी पोस्ट कर चुका है। तस्वीर सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गरम है।

बीजेपी ने उठाया था सवाल
अभिषेक अग्रवाल मामले को लेकर बीजेपी पहले से सवाल खड़ा करती रही है। बीजेपी ने घटना के बाद राज्य सरकार की जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा किया था। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा था कि इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री की भूमिका संदेह के घेरे में है। सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए थी। बीजेपी नेताओं ने़ डीजीपी को बेचारा कहे जाने के बाद साफ कहा था कि आखिर सीएम डीजीपी को क्यों बचाना चाहते हैं?

कौन है अभिषेक अग्रवाल
अभिषेक अग्रवाल एक फ्रॉड है, जो जज बनकर डीजीपी को फोन करता था। आर्थिक अपराध इकाई ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक अग्रवाल के पास से एजेंसी ने नौ मोबाइल सिम और दर्जनों मोबाइल बरामद किया था। मोबाइल की फॉरेंसिक में ये आरोप सही पाया गया था कि वो लगातार डीजीपी को गया के तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार को बचाने के लिए फोन करता था। जिस आईपीएस अफसर को बचाने के लिए इसने फोन किया था उसे 24 घंटे में ही क्लीनचिट मिल गई थी। आईपीएस आदित्य कुमार के खिलाफ शराब के एक मामले में केस दर्ज हुआ था। उन पर भूमाफिया से सांठगांठ के भी आरोप थे। उसी को बचाने के लिए अभिषेक फोन करता था। अभिषेक अग्रवाल के कई आईपीएस अधिकारियों के साथ फोटो वायरल हो चुका है।

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...