7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यइंशाअल्लाह हिजाब पहनने वाली लड़की बनेगी देश की पीएम... ऋषि सुनक के...

इंशाअल्लाह हिजाब पहनने वाली लड़की बनेगी देश की पीएम… ऋषि सुनक के बहाने ओवैसी का इशारा

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक पहुंचे AIMIM सांसद व प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मकसद देश से मुसलमानों को हटाना है। ओवैसी ने बीजेपी को मुसलमानों के हिजाब, टोपी, हलाल हर चीज से खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि एक दिन भारत देश की प्रधानमंत्री एक हिजाब वाली लड़की बने। ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि देश के लिए हलाल मांस खतरा है, मुसलमान की दाढ़ी ख़तरा है, मुसलमान की टोपी ख़तरा है, मुसलमान का खाना-पीना, ओढ़ना सोना सब खतरा है। भाजपा मुस्लिम पहचान के ख़िलाफ है।

‘मुसलमानों का बायकॉट करो’
AIMIM सांसद ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री कहते हैं सबका साथ और सबका विकास लेकिन ये सब जबानी बातें हैं। यह जो ग्राउंड पर हो रहा है वह हो रहा है। एक एमपी बोला मुसलमानों का बाायकॉट करो। बीजेपी का अजेंडा यही है। मुसलमान की जो पहचान है उसे हमेशा के लिए खत्म कर दो। हलाल गोश की बात करके अपने भ्रष्टाचार को हलाल कर लेते हैं।

ऋषि सुनत के मामले पर सवाल पर ओवैसी ने कहा कि उस देश में क्या है मुझे क्या। उनका लोकतंत्र है। एक प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था पर काम नहीं किया तो उनकी पार्टी ने उन्हें हटा दिया। यहां (भारत) में तो हिजाब पर पाबंदी है। ओवैसी ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि इंशाल्लाह! एक हिजाब पहनने वाली लड़की एक दिन देश की प्रधानमंत्री बनेगी ही बनेगी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...