7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedवैशाली के सुसाइड से परेशान Ex बॉयफ्रेंड, बताया किस बात का पछतावा?

वैशाली के सुसाइड से परेशान Ex बॉयफ्रेंड, बताया किस बात का पछतावा?

Published on

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की सुसाइड से उनके करीबी अभी तक हैरान हैं. एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड शिवम शर्मा भी सदमे में हैं. शिवम ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें मालूम था वैशाली को कुछ तो परेशान कर रहा था. अब क्योंकि वैशाली जा चुकी हैं. इसलिए शिवम को पछतावा है काश उन्होंने वैशाली से उनकी परेशानी के बारे में पूछा होता. तो शायद…

वैशाली के सुसाइड पर क्या बोले एक्स-बॉयफ्रेंड?
वैशाली और शिवम ने 2013-2015 तक डेट किया था. ब्रेकअप के बाद भी वे अच्छे दोस्त थे. एक्ट्रेस के सुसाइड पर शिवम ने कहा- वो स्ट्रॉन्ग थी. जब भी हमारी लड़ाई होती थी, पूरा घर सिर पर उठा लेती थी. मुझे यकीन नहीं होता वैशाली जैसी लड़की ने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाया. मेरा जून में जन्मदिन था. तब मैं आखिरी बार वैशाली से मिला था. वो मेरे बर्थडे पर आई थी. मैंने तब उसके चेहरे पर उदासी देखी थी. उसकी हंसी अलग थी. मैंने वैशाली से इसके बारे में पूछा भी था.

तब वैशाली ने बात को अवॉइड करने के लिए कह दिया था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है. अब मुझे एहसास होता है कि वैशाली झूठ बोल रही थी. मामला उसकी तबीयत के बारे में नहीं था, उसकी पर्सनल लाइफ में दिक्कत चल रही थी.

शिवम शर्मा को किस बात का अफसोस?
जब शिवम शर्मा से पूछा गया क्या वे राहुल को जानते हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा- 1 साल पहले वैशाली ने मुझे राहुल के बारे में बताया था और उसकी तस्वीर दिखाई थी. हम एक दूसरे की पर्सनल लाइफ में हस्तक्षेप नहीं करते थे. मैं वैशाली के संघर्ष को कभी भाप नहीं पाया था. राहुल के अलावा, उसकी पत्नी भी वैशाली को हैरेस कर रही थी. राहुल उसकी किसी से शादी नहीं होने देना चाहता था. कोई नहीं जानता था वैशाली किस दर्द से गुजर रही थी.

”उसके पेरेंट्स और दोस्त भी नहीं. हमें उसकी परेशानियों के बारे में अब सामने आ रही चैट्स से पता चल रहा है. हम सभी को इस पछतावे के साथ रहना होगा कि उसकी परेशानी को भाप नहीं पाएं. कभी खुलके बात नहीं की, कभी हमने पूछा नहीं. अब हम उसे लिए न्याय चाहते हैं.”

वैशाली ठक्कर ने कई टीवी शोज में काम किया था. 16 अक्टूबर को एक्ट्रेस ने इंदौर में अपने घर पर फांसी लगा ली थी. 20 अक्टूबर को वैशाली की शादी होने वाली थी. एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट में पड़ोसी और एक्स बॉयफ्रेंड राहुल को अपनी मौत का दोषी बताया था. राहुल वैशाली का घर नहीं बसने दे रहा था. वो वैशाली को ब्लैकमेल कर रहा था. आरोपी राहुल अब पुलिस की गिरफ्त में है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...