9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलठंडी सैंडविच पर गरम बवाल... भड़के सहवाग ने 4 लाइन में ऑस्ट्रेलिया...

ठंडी सैंडविच पर गरम बवाल… भड़के सहवाग ने 4 लाइन में ऑस्ट्रेलिया किया चारों खाने चित!

Published on

सिडनी

सिडनी में टीम इंडिया को परोसे गए ठंडी सैंडविच, खीरा-टमाटर पर विवाद गरमाता नजर आ रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान और मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने महज 4 लाइन में ही ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर दिया। उनकी ट्वीट पर फैंस को खूब समर्थन मिल रहा है। लोग खराब हॉस्पिटैलिटी पर ऑस्ट्रेलिया और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर सहवाग ने अपने ट्वीट में यूरोपीय देशों पर हमला बोला। उन्होंने लिखा- वे दिन लद गए जब कोई सोचता था कि पश्चिमी देश अच्छा आतिथ्य प्रदान करते हैं। अब जब हॉस्पिटैलिटी की बात आती है तो भारत अधिकांश पश्चिमी देशों से कहीं आगे है। इस पर लोग आईसीसी और ऑस्ट्रेलिया दोनों को कोसते दिख रहे हैं। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय क्रिकेट टीम को प्रैक्टिस सेशन के बाद खाने के लिए ठंडी सैंडविच परोसी गई।

भारतीय टीम की ओर से प्रैक्टिस करने गए कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल सहित कई अहम प्लेयर्स ने इस खाने को लौटा दिया। सभी ने वापस लौटकर होटल में खाना खाने का फैसला किया। विवाद सिर्फ इतना नहीं है। कहा जा रहा है कि भारतीय टीम को प्रैक्टिस के लिए ब्लैकवुड दिया गया है, जो होटल से 42 किलोमीटर दूर है। इस वजह से टीम इंडिया ने एक ही दिन प्रैक्टिस करना तय किया।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने रविवार को पाकिस्तान को रोमांचक 4 विकेट से हराने के बाद सिडनी पहुंची है। एससीजी में उसे अपने अगले मुकाबले में नीदरलैंड से भिड़ना है। इस मैच में जीत के बाद उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का हो जाएगा। दरअसल, उसे इसके बाद बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका से भिड़ना है। यहां जीत के बाद उसकी राह और भी आसान हो जाएगी।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...