7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedतुम कैटल क्‍लास से हो... कभी अंग्रेजों ने सुधा मूर्ति से यही...

तुम कैटल क्‍लास से हो… कभी अंग्रेजों ने सुधा मूर्ति से यही कहा था, आज उनका दामाद ब्रिटेन का पीएम है

Published on

नई दिल्‍ली

आज ऋषि सुनक के नाम की पूरी दुनिया में धूम है। हो भी क्‍यों न, यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनने वाले एशियाई मूल के वह पहले व्‍यक्ति हैं। ऋषि सुनक के चर्चा में आते ही उनका परिवार भी सुर्खियों में है। पत्‍नी अक्षता मूर्ति की रईसी पर मीडिया ने खूब लिखा है। ऋषि भारत के बिजनेस टायकून और इंफोसिस फाउंडर नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति के दामाद हैं। सुधा मूर्ति की पर्सनैलिटी ऋषि और अक्षता से बिल्‍कुल उलट है। ऋषि और अक्षता अपनी आलीशान लाइफस्‍टाइल के लिए मशहूर हैं। दूसरी तरफ, सुधा मूर्ति सादगी से रहना पसंद करती हैं। आज उनका दामाद ब्रिटेन का पीएम है, लेकिन कभी इसी ब्रिटेन में सुधा को सलवार-कमीज पहनने पर नस्‍लभेदी ताने सुनने पड़े थे। उनसे कहा गया कि आपको इकॉनमी में खड़े होना चाहिए क्‍योंकि आप ‘कैटल क्‍लास’ से हैं। सुधा ने इसी साल अप्रैल में एक पॉडकास्‍ट के दौरान उस वाकये के बारे में बताया था। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर जिन्‍होंने भी सुधा से ऐसी बात कही थी, आज अगर वे जानेंगे कि वह उनके पीएम की सास हैं तो शर्मिंदा होंगे।

उस पॉडकास्‍ट में सुधा मूर्ति ने बताया था, ‘मैंने सलवार-कमीज पहना था और मैं हीथ्रो एयरपोर्ट पर थी। किसी ने कहा कि तुम्‍हें इकॉनमी में खड़े होना चाहिए क्‍योंकि तुम कैटल क्‍लास से हो… उन्‍हें लगा कि मुझे इंग्लिश नहीं आती… आजकल लोग देखते हैं… आपने साड़ी पहनी है, सलवार-सूट पहना है और आप सिंपल दिख रहे हैं, कोई मेकअप नहीं है तो इसका मतलब है कि आप अनपढ़ हैं।’

ऋषि सुनक से दो कदम आगे हैं उनकी पत्नी अक्षता
ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति फैशन डिजाइनर भी हैं। उनकी लाइफस्टाइल बहुत आलीशान है। उनके परिवार में पति-पत्नी के अलावा दो बेटियां अनुष्का और कृष्णा व एक डॉगी नोवा भी है। ऋषि सुनक की गिनती इंग्लैंड के सबसे अमीर सांसदों में होती है। ऋषि और अक्षता के पास लंदन, कैलिफोर्निया, सैंटा मोनिका और यॉर्कशायर में कई घर हैं। केनसिंगटन में उनका 5 बेडरूम का एक घर है जिसकी कीमत लगभग 7 मिलियन यूरो (करीब 56 करोड़ रुपये) है। उनका परिवार आमतौर पर इसी घर में रहता है। इस घर को बेहद शानदार ढंग से सजाया गया है। इसमें दो रिसेप्शन रूम भी हैं और यह चार मंजिला में फैला है। इसमें अपना प्राइवेट गार्डन भी है। लेकिन वीकेंड बिताने के लिए वह लोग यॉर्कशायर स्थित अपने बंगले में जाते हैं।

सुनक दंपती के पास नॉर्थ यॉर्कशायर में 12 एकड़ में बना एक आलीशान बंगला भी है जिसकी कीमत कई करोड़ में है। इस बंगले में एक बड़ा हॉट टब, इनडोर स्विमिंग पूल, योग स्टूडियो, टेनिस कोर्ट, अत्याधुनिक जिम और एक शावर रूम भी है। कुछ समय पहले इसी घर में स्विमिंग पूल बनवाने को लेकर ऋषि विवादों से घिर गए थे। लंदन के ओल्ड ब्रॉम्प्टन रोड में उनका एक और बड़ा फ्लैट है जो मेहमानों के ठहरने के लिए है। कभी-कभी सुनक परिवार भी वीकेंड पर यहां जाकर ठहरता है।

इसके अलावा ऋषि और उनकी पत्नी के पास सैंटा मोनिका बीच पर एक पेंटहाउस भी है जिसकी कीमत लगभग 5.5 मिलियन यूरो (करीब 44 करोड़ रुपये) है। यहां पर ऋषि और अक्षता ईस्टर की छुट्टियां बिताने आते हैं। यहां से प्रशांत महासागर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। इस मेंशन में दिल और मांसपेशियों के लिए डिजाइन जिम है, एक बड़ी छत है जिससे सैंटा मोनिका के पहाड़ भी नजर आते हैं। इस मेंशन में पेट्स के लिए भी स्पा सेंटर है। इस घर की सभी बेडरूम की खिड़कियां उत्तर की ओर हैं ताकि सुबह उठने से पहले किसी की आंखों पर सूरज की रोशनी ना पड़े और शाम को महासागर का खूबसूरत नजारा मन मोह ले।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...