9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिमैं मजदूर का बेटा, चायवाले पीएम मोदी से उन्हीं की पिच पर...

मैं मजदूर का बेटा, चायवाले पीएम मोदी से उन्हीं की पिच पर लड़गे खरगे.. सोनिया के सामने भरी हुंकार

Published on

नई दिल्‍ली

कांग्रेस में मल्लिकार्जुन खरगे युग शुरू हो गया है। राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्‍यालय में बुधवार को खरगे को निर्वाचन का सर्टिफिकेट दिया गया। इसके बाद खरगे ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। उन्‍हें पूर्व अध्‍यक्षों- सोनिया गांधी और राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में पार्टी की कमान सौंपी गई। खरगे ने बतौर अध्‍यक्ष, पहले संबोधन में कहा कि ‘आज मजदूर का बेटा,एक सामान्य कार्यकर्ता को जो सम्मान दिया है उसका आभार प्रकट करता हूं।’

सोनिया ने कार्यक्रम की शुरुआत में सभी कांग्रेसियों को धन्‍यवाद दिया और खरगे को शुभकामनाएं दीं। कांग्रेसियों का शुक्रिया अदा करते हुए सोनिया ने कहा कि ‘आपने इतने वर्षों तक जो प्यार, सम्मान दिया है, यह मेरे लिए गौरव की बात है। मुझे इसका अहसास जीवन की आखिरी सांस तक रहेगा।’ सोनिया ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि खरगे जी से पूरी पार्टी को प्रेरणा मिलेगी, एक संदेश मिलेगा और इनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी।’

अपने संबोधन में खरगे ने सोनिया और राहुल की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। फिर चाहे वह सोनिया की यूपीए सरकारों पर छाप हो या राहुल की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा… खरगे ने कहा कि इन दोनों ने अपनी जिंदगी के बहुमूल्‍य दिन देश और कांग्रेस पार्टी को दिए हैं।

मैं बहुत प्रसन्न हूं, सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि आपने अपने-अपने विवेक से जिन्हें अध्यक्ष चुना है, वह एक अनुभवी नेता हैं, धरती से जुड़े हुए नेता हैं, एक साधारण कार्यकर्ता से अपनी मेहनत व समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं।
सोनिया गांधी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष

परिवर्तन संसार का नियम: सोनिया
पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने वहां मौजूद कांग्रेसियों से कहा, ‘मैं आप सबको दिल से धन्यवाद देती हूं कि आप सबने मुझे इतना सहयोग व समर्थन दिया।’ उन्‍होंने कहा, ‘अब यह जिम्मेदारी (कांग्रेस अध्‍यक्ष का पद) खरगे जी के पास है, परिवर्तन संसार का नियम है, परिवर्तन जीवन के हर क्षेत्र में होता रहा है और आगे भी होता रहेगा।’

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...