9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलबारिश ने कराई आयरलैंड की मौज, डकवर्थ लुईस की मदद से इंग्लैंड...

बारिश ने कराई आयरलैंड की मौज, डकवर्थ लुईस की मदद से इंग्लैंड को हराया

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 मुकाबले में बुधवार को एक गजब का मैच देखने को मिला. बारिश से बाधित इस मैच में पूरा खेल तो नहीं हो पाया, लेकिन आयरलैंड ने यहां इंग्लैंड को मात जरूर दे दी. इंग्लैंड अब मौसम को कोस रहा होगा, जिसने सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी. मेलबर्न में हुए इस मैच में आयरलैंड ने डकवर्थ लुईस नियम की मदद से पांच रनों से जीत दर्ज की.

जिस वक्त बारिश की वजह से मैच रुका, तब इंग्लैंड डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक जो स्कोर होना चाहिए था उससे पांच रन पीछे था. बारिश इतनी जोर से हुई कि दोबारा मैच शुरू होने की कोई संभावना ही नहीं थी, ऐसे में अंपायर्स ने मैच को यही बंद किया और नतीजा घोषित कर दिया, जो आयरलैंड के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ.

स्कोरबोर्ड-
आयरलैंड- 157/10 (19.2 ओवर)
इंग्लैंड- 105/5 (14.3 ओवर)

मैच में ऐसे आयरलैंड ने मारी बाजी
इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया था. आयरलैंड ने यहां पहले बैटिंग करते हुए 157 रनों का स्कोर बनाया. पॉल स्टर्लिंग ने एक बार फिर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन यहां कमाल कप्तान एंडी बलबर्नी ने किया, जिन्होंने 47 बॉल में 62 रनों की कमाल की पारी खेली. एंडी ने इस दौरान 5 चौके और 2 छक्के जमाए. ये उनका टी20 विश्व कप में पहला और कुल आठवां अर्धशतक है. उन्होंने लोरकान टकर (27 गेंदों पर 34 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की.

आयरलैंड का स्कोर 10 ओवर के बाद एक विकेट पर 92 रन था. और एक वक्त पर लग रहा था कि आयरलैंड एक बड़े स्कोर की ओर जाएगा, लेकिन बाद में इंग्लैंड ने गेम मे कुछ वापसी की. लियाम लिविंगस्टोन और मार्क वुड ने तीन-तीन विकेट लिए, जिससे इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में बुधवार को आयरलैंड को 157 रनों पर आउट कर दिया.

इंग्लैंड को जीत के लिए 158 रन बनाने थे, लेकिन यहां उसके साथ खेल हो गया. पहले आयरिश बॉलर्स ने इंग्लैंड को झटके पर झटका दिया और सिर्फ 86 के स्कोर पर आधी इंग्लैंड टीम आउट हो गई थी. कप्तान जोस बटलर 0, एलेक्स हेल्स 7 रन ही बना पाए. डेविड मलान ने 35, बेन स्टोक्स ने 6 रनों की पारी खेली.

आयरलैंड की ओर से जोश लिटिल ने 2, बैरी-फियॉन-जॉर्ज ने एक-एक विकेट लिया. इंग्लैंड को यहां पर मोइन अली और हैरी ब्रूक ने उबारने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद मौसम ने खेल बिगाड़ दिया. लगातार बारिश की वजह से मैच में डकवर्थ लुइस लागू करना पड़ गया. नियम के मुताबिक, 14 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 110 रन होना चाहिए था, लेकिन जब मैच रुका तो इंग्लैंड 14.3 ओवर में 105 पर 5 था, ऐसे में आयरलैंड 5 विकेट से जीत गया.

ग्रुप-1 की प्वाइंट टेबल-
न्यूजीलैंड- 1 मैच, 1 जीत, 2 प्वाइंट
श्रीलंका- 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 2 प्वाइंट
आयरलैंड- 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 2 प्वाइंट
इंग्लैंड- 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 2 प्वाइंट
ऑस्ट्रेलिया- 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 2 प्वाइंट
अफगानिस्तान- 1 मैच, 1 हार, 0 प्वाइंट

क्या है डकवर्थ लुईस नियम?
क्रिकेट में डकवर्थ लुइस नियम एक पहेली की तरह है, जिसे हर कोई समझना चाहता है लेकिन असफल रहता है. जब किसी टूर्नामेंट में रिजर्व डे नहीं होता है, तब अक्सर इसका इस्तेमाल होते हुए देखा जाता है. यह एक गणितीय सिस्टम है, जिसकी मदद से ओवर, टारगेट को कैलकुलेट किया जाता है. इंग्लैंड के फ्रैंक डकवर्थ और टॉनी लुइस ने इसकी शुरुआत की थी. कई बार इसको लेकर विवाद भी हुआ है, पहली बार इसका इस्तेमाल 1997 में हुआ था.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...