9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP: कार पार्किंग को लेकर रोड रेज, रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की...

UP: कार पार्किंग को लेकर रोड रेज, रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

Published on

गाजियाबाद,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रोड रेज की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मामूली से पार्किंग विवाद के बाद 4-5 अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा है. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक रोड रेज की वारदात का शिकार हुआ युवक अरुण (35) टीला मोड़ थाना इलाके के ग्राम जावली रहने वाला था. वह अपने 2 दोस्तों के साथ मंगलवार रात करीब 9.30 बजे खाना खाने के लिए गया हुआ था. इस दौरान कार पार्किंग को लेकर उसका कुछ अज्ञात युवकों से विवाद हो गया.

विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि 5-6 अज्ञात युवकों ने अरुण के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में ही उसे तत्काल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने प्रारंभिक जांच के बाद घायल अरुण को मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर पड़े युवक पर एक युवक ईंट से हमला कर रहा है. वारदात के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.पुलिस रोड रेज सहित कई दूसरे एंगल से भी घटना की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक अरुण दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा कुंवर सिंह का बेटा था.

दिल्ली में पुलिसकर्मी को पीटा था
एक महीने पहले सितंबर में राजधानी दिल्ली में भी रोड रेज का मामला सामने आया था. तब रोड रेज का शिकार एक पुलिसकर्मी बना था. राह चलते मामूली बहस के बाद युवक ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी थी. मामूली बहस के बाद एक युवक ने पुलिसकर्मी को इतना पीटा था कि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

नोएडा में भी हो चुकी है घटना
इस तरह की एक वारदात यूपी के नोएडा में भी सामने आ चुकी है. यहां 1 मई 2022 को कार में स्क्रैच लगने के विवाद में एक कार सवार ने दूसरे युवक को रौंदने की कोशिश की थी. घटना नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे की थी. आरोपी चालक ने अचानक कार को बैक किया और युवक को रौंदते हुए निकल गया था. घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, जिसे कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...