8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedलाइसेंस फीस पर छूट मांग रही थीं DTH कंपनियां, हो गया ऑडिट...

लाइसेंस फीस पर छूट मांग रही थीं DTH कंपनियां, हो गया ऑडिट का आदेश

Published on

नई दिल्ली,

भारत में DTH कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सरकार ने DTH ऑपरेटर्स के स्पेशल ऑडिट के लिए CAG को पत्र लिखा है. Airtel Digital TV, Tata Play, Dish TV और Sun Direct समेत अन्य DTH ऑपरेटर्स के स्पेशल ऑडिट का आदेश IB ने दिया है. इस मामले में इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टरी ने कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया को स्पेशल ऑडिट के लिए लिखा है. ऑडिट की मांग DTH प्रोवाइडर्स के रेवेन्यू कैलकुलेशन में गड़बड़ी की वजह से की गई है. लाइसेंस फीस में छूट के लिए DTH कंपनियां लंबे समय से सरकार से मांग कर रही थीं.

कंपनियां कर रही थीं लाइसेंस फीस में छूट की मांग
मंत्रालय के एक सीनीयर ऑफिसर ने बताया कि ये एक जरूरी कदम था और इस संबंध में CAG से इस हफ्ते ही संपर्क किया गया है. दरअसल, DTH सर्विस प्रोवाइडर्स लंबे समय से सरकार से लाइसेंस फीस में छूट की मांग कर रहे हैं.कंपनियों की दलील है कि उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी आई है, जिसके बाद उन्हें लाइसेंस फीस में छूट दी जानी चाहिए. ऑपरेटर्स की मानें तो स्ट्रीमिंग सर्विसेस के बढ़ते प्रभाव के कारण DTH ऑपरेटर्स के सब्सक्राइबर्स की संख्या प्रभावित हुई है.

वहीं इस मामले में मंत्रालय ने CAG को पत्र लिखकर ऑडिट की मांग की है. मंत्रालय ने DTH ऑपरेटर्स के सब्सक्राइबर्स और लाइसेंस फीस के तरीके को लेकर ऑडिट की बात कही है. मई में कंपनियों ने लाइसेस फीस में कटौती के लिए सरकार से मांग की थी. उन्हें लाइसेस फीस 8 परसेंट कम करने के लिए कहा था, जिससे वे कंपटीशन में बने रहें.

क्या है कंपनियों का कहना?
ऑपरेटर्स का कहना है कि उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या हर तिमाही घट रही है. इससे हजार करोड़ रुपये का निवेश और लाखों कर्मचारियों को नौकरी पर रिस्क आ गया है. TRAI ने भी DOT को ब्रॉडबैंड सर्विसेस पर 5 साल के लिए लाइसेंस फीस को माफ करने का सुझाव दिया है.

साल 2003 से 2007 के बीच में केंद्र सरकार ने 6 लाइसेंस को मंजूरी दी है. फिलहाल इस सेक्टर में एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिश टीवी और सन डायरेक्ट का दबदबा है.इन चारों ऑपरेटर्स और सरकारी ऑपरेटर दूरदर्शन के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 6.8 करोड़ से ज्यादा है. ये कंपनियां 8 परसेंट लाइसेंस फीस सरकार को देती हैं. सरकार का कहना है कि चीजे जिस तरह से दिख रही हैं, वैसी होनी नहीं चाहिए.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...