9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिअध्यक्ष खड़गे का बड़ा फैसला, CWC की जगह बनाई नई कमेटी, सदस्यों...

अध्यक्ष खड़गे का बड़ा फैसला, CWC की जगह बनाई नई कमेटी, सदस्यों में थरूर का नाम नहीं

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़े फैसले लेना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में उनकी तरफ से CWC की जगह एक दूसरी कमेटी का गठन कर दिया गया है. उस कमेटी में 47 सदस्यों को जगह दी गई है, लेकिन शशि थरूर का नाम शामिल नहीं है. लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, एके अंटनी जैसे नामों को जरूर जगह दी गई है.

अब यहां ये समझना जरूरी हो जाता है कि कांग्रेस में हर बड़ा फैसला कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) द्वारा लिया जाता है. उस कमेटी में कुल 23 सदस्य होते हैं. लेकिन अब मल्लिकार्जुन खड़गे ने उस कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) को ही खत्म कर दिया है. उसकी जगह उन्होंने एक नई कमेटी बना दी है जिसमें 47 सदस्यों को जगह दी गई है. कहा जा रहा है कि अब ये कमेटी कई बड़े फैसले लेगी.

जानकारी के लिए बता दें कि मल्लिकार्जन खड़गे ने कांग्रेस के संविधान को ध्यान में रखते हुए ही इस नई कमेटी का गठन किया है. कांग्रेस की तरफ से एक प्रेस नोट जारी किया गया है, उसमें साफ लिखा है कि कांग्रेस के आर्टिकलXV (b) के तहत इस स्टीरिंग कमेटी का गठन किया गया है जो अब कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की जगह काम करेगी.

खड़गे ने अपनी इस टीम के कई बड़े चेहरों को जगह दी है. लिस्ट में अभिषेक मनु सिंघवी, आनंद शर्मा, रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, दिग्विजय सिंह, अंबिका सोनी, हरीश रावत, जयराम रमेश,केसी वेणुगोपाल, मीरा कुमार, पीएल पुणिया, प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला को भी शामिल किया गया है. लेकिन सवाल वहीं है कि इस कमेटी में शशि थरूर को क्यों शामिल नहीं किया गया. उनके नाम की चर्चा लंबे समय से चल रही थी, लेकिन उन्हें शामिल किया जाएगा या नहीं, इस पर अलग-अलग राय थीं. एक गुट अगर थरूर का समर्थन कर रहा था तो एक वो भी था जो उन्हें शामिल नहीं करना चाहता था.

अब क्योंकि अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान शशि द्वारा कई तरह के आरोप लगाए गए थे. उन्होंने मतगणना पर भी सवाल उठाए थे, मीडिया के सामने कुछ बयान भी दिए थे, ऐसे में कांग्रेस के कई नेता उनसे नाराज बताए जा रहे थे. नाराजगी इस बात पर ज्यादा थी कि उन्होंने मीडिया के सामने पार्टी की एक प्रक्रिया को सवालों के घेरे में ला दिया.

लेकिन अब क्या इसी कारण से शशि थरूर को मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस नई टीम में जगह नहीं दी है? अभी तक कांग्रेस ने थरूर को शामिल ना करने को लेकर कोई सफाई पेश नहीं की है. खुद शशि थरूर ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. ऐसे में अभी इस समय सिर्फ कयास लग रहे हैं, तमाम अटकलें चल रही हैं, लेकिन स्पष्ट कुछ नहीं है.

जानकारी के लिए बता दें कि अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को एक अच्छे अंतर से हरा दिया था. उस चुनाव में खड़गे को एक तरफ 7897 वोट मिले तो वहीं शशि थरूर को 1072 वोटों से संतुष्ट होना पड़ गया. बड़ी बात ये रही उस जीत के साथ कांग्रेस को पूरे 24 साल बाद एक गैर गांधी अध्यक्ष मिला.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...