8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedनोरा को टैरेंस ने गलत तरीके से छुआ? डांसर ने दी सफाई,...

नोरा को टैरेंस ने गलत तरीके से छुआ? डांसर ने दी सफाई, बोले- अगर मेरा हाथ…

Published on

कोरियोग्राफर टैरेंस लुईस ने नोरा फतेही को क्या गलत तरीके से छुआ था? कुछ साल पहले इस बात पर काफी विवाद हुआ था. दरअसल, रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट से नोरा और टैरेंस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद लोगों ने दावा किया था कि टैरेंस ने नोरा को गलत तरीके से छुआ है. टैरेंस लुईस ने अब खुद पर लगे इस आरोप पर रिएक्ट किया है.

टैरेंस लुईस ने बताया सच
टैरेंस लुईस ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है. टैरेंस लुईस ने अपनी सफाई में कहा- वो एक बहुत सिंपल सिचुएशन थी. शो में शत्रुघन सिन्हा और उनकी वाइफ आए थे. गीता कपूर को लगा कि हमें उन्हें अच्छे से वेलकम करना चाहिए. उस हफ्ते शो की जज मलाइका अरोड़ा को कोविड हो गया था. ऐसे में मलाइका की जगह नोरा फतेही शो में आई थीं.

टैरेंस ने कहा- गीता की बात पर मैंने भी कहा ठीक है हम फुल नमस्कार के साथ कपल को ग्रीट करेंगे. हमने पूरी इज्जत के साथ शत्रुघन सिन्हा और उनकी पत्नी को नमस्कार किया, लेकिन गीता को लगा कि उतना काफी नहीं है, हमें कुछ और करना चाहिए. तो हमनें गीता की बात सुनी. मुझे याद भी नहीं है कि मेरा हाथ नोरा से टच हुआ भी था या नहीं. मुझे पता भी नहीं है कि सचमें हाथ टच हुआ भी था या नहीं.

टैरेंस को किया गया था ट्रोल
टैरेंस ने आगे कहा- मैं किसी को गलत तरीके से क्यों छूना चाहूंगा, जब मेरे आस पास कैमरा लगे हुए हैं. ये बहुत चीप बात है. आप ऐसा नहीं कर सकते हैं. मुझे गालियां दी गई मैसेजेस में. टैरेंस ने आगे ये भी कहा- मैं नोरा के साथ शो में पहले भी क्लोजली डांस कर चुका था और जब आप किसी परफॉर्मेंस के बीच में होते हो, तो आप उस जोन में जाकर सोचते भी नहीं हो. इस तरह की हरकत करने के लिए बहुत गट्स चाहिए होते हैं.

बता दें कि टैरेंस लुईस का जब नोरा फतेही के साथ वीडियो वायरल हुआ था, तब भी उन्होंने खुद को डिफेंड करते हुए बेकसूर बताया था. टैरेंस का कहना था कि वीडियो के साथ छेड़खानी की गई है. अब एक बार फिर टैरेंस ने साफ कर दिया है कि उन्होंने नोरा फतेही को गलत तरीके से नहीं छुआ था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...