9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलटीम इंडिया में 'भेदभाव' बंद, रोहित सेना के बराबर मिलेगी महिला टीम...

टीम इंडिया में ‘भेदभाव’ बंद, रोहित सेना के बराबर मिलेगी महिला टीम को मैच फीस, BCCI का ऐतिहासिक ऐलान

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के टॉस के दौरान ही एक बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने टीम इंडिया में लैंगिक असमानता को खत्म करते हुए दोनों ही कैटिगरी में मैच फीस बराबर कर दिया है। यानी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया और महिला टीम के प्लेयर्स को तीनों ही फॉर्मेट में बराबर मैच फीस मिलेगी। इसका ऐलान बोर्ड के सचिव जय शाह ने ट्विटर पर किया।

उन्होंने ऐतिहासिक फैसले के बारे में लिखा- महिला कैटगिरी को उनके पुरुष टीम के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। टेस्ट (15 लाख), ODI (6 लाख), T20I (3 लाख) मिलेगा। वेतन इक्विटी हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी और मैं एपेक्स काउंसिल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। जय हिंद।

इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड क्रिकेट टीम को बड़ा मेसेज दिया है। वह महिला और पुरुष क्रिकेटरों को बराबर मैच फीस देने वाला दूसरा बोर्ड बन गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने इसी वर्ष जुलाई में यह ऐतिहासिक फैसला किया था। उसके बाद उम्मीद थी कि दुनियाभर के क्रिकेट बोर्ड भी इसे अपनाएंगे।

इस फैसले का क्या होगा असर?
इस क्रांतिकारी फैसले का सीधा असर महिला क्रिकेट पर पड़ेगा। उसे न केवल अब तेजी से बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्रिकेट में चले आ रहे पुरुषों के वर्चस्व का भी खात्मा होगा। इससे पहले बीसीसीआई ने महिला इंडियन प्रीमियर लीग के भी शुरू करने का ऐलान किया था। ये दोनों ही फैसले ऐतिहासिक हैं।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...