8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedभारत में पहली बार तैयार होंगे C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, TATA और Airbus...

भारत में पहली बार तैयार होंगे C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, TATA और Airbus में डील

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात के वडोदरा में भारतीय वायुसेना के लिए C-295 एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चर किए जाएंगे. टाटा की एयरबस के साथ एक डील हुई है जिसके तहत ये अत्याधुनिक एयरक्राफ्ट वायुसेना के लिए तैयार किए जाएंगे. बड़ी बात ये है कि अभी तक ये एयरक्रॉफ्ट भारत में नहीं बनाए जाते थे, लेकिन पहली बार टाटा ने एयरबस के साथ डील की है जिसके तहत गुजरात की धरती पर C-295 एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चर किए जाएंगे.

इस डील के मायने क्या हैं?
यहां ये समझना भी जरूरी है कि गुजरात के वडोदरा में एक प्लांट में ये C-295 एयरक्राफ्ट तैयार किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को इस प्लांट का शिलान्यास करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस प्लांट में टाटा और एयरसब मिलकर वायुसेना के लिए कुल 40 एयरक्राफ्ट बनाएंगे, इसके अलावा जो दूसरे जरूरी इक्विपमेंट हैं, उन्हें भी इसी प्लांट में तैयार करने की तैयारी है.

जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने पिछले साल सितंबर में 21 हजार करोड़ की एक डील की थी. उस डील के तहत एयरबस डिफेंस से भारत 56 C-295 एयरक्राफ्ट खरीदने वाली है. इसमें 16 एयरक्राफ्ट तो पूरी तरह तैयार होकर भारत को मिलने हैं, वहीं जो बचे हुए 40 एयरक्राफ्ट हैं, उनका निर्माण भारत में होना है. अब वही 40 एयरक्राफ्ट गुजरात के वडोदरा में तैयार किए जाएंगे. इससे मेक इंड इंडिया योजना को भी बल मिलने वाला है.

एयरक्राफ्ट की क्या खासियत?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जिक्र कर रहे हैं कि भारत को डिफेंस के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है, मेक इन इंडिया पर जोर देना है. इसी कड़ी में अब पहली बार एक विदेशी कंपनी भारत में ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का निर्माण करने वाली है. इस एयरक्राफ्ट की बात करें तो इसके जरिए एक बार में 71 ट्रूप या 50 पैराट्रूपर्स को मुश्किल जगहों पर आसानी से ले जाया जा सकता है. प्राकृतिक आपदा के वक्त भी ये एयरक्राफ्ट काफी कारगर माने जाते हैं. ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में भी वायुसेना को काफी आसानी हो सकती है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...