9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिगुजरात में गजब, HP से गायब; पहाड़ों से क्यों मुंह मोड़ गए...

गुजरात में गजब, HP से गायब; पहाड़ों से क्यों मुंह मोड़ गए केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर गुजरात में हैं। वह तीन दिवसीय चुनावी अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। खास बात है कि चुनावी समर शुरू होते हैं आप और केजरीवाल गुजरात में खासे सक्रिय हो गए थे। जबकि, हिमाचल प्रदेश अभी भी पार्टी के दिग्गजों की बाट जोह रहा है। हालांकि, कुछ समय पहले तक केजरीवाल पहाड़ी राज्य में काफी सक्रिय रहे, लेकिन अब उनका पूरा फोकस सिर्फ गुजरात पर नजर आ रहा है।

कहा जा रहा है कि 25 जुलाई को केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साथ में वर्चुअल रैली की थी। इसके बाद से ही वह यहां नजर नहीं आए। खास बात है कि पार्टी काफी समय पहले ही राज्य में सक्रिय हो गई थी, लेकिन बाद में रफ्तार धीमी होती गई। अप्रैल में मंडी में केजरीवाल और मान ने ‘तिरंग यात्रा’ की थी। इसके दो दिन बाद ही पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

आउटलुक से बातचीत में आप के शिमला में पूर्व प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया, ‘मुझे नहीं लगता कि पार्टी को हिमाचल प्रदेश में खास दिलचस्पी है। फिलहाल, फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर गुजरात पर ही है।’ उन्होंने हिमाचल प्रदेश की ‘देवभूमि’ में ‘धोखेबाजी’ के आरोप लगाकर पार्टी को अलविदा कह दिया था।

शर्मा ने कहा, ‘उन्होंने (आप नेताओं) टिकट बेचे, बहुत सारा रुपया जुटाया और दिल्ली वापस चले गए। उन्होंने देवभूमि को अपवित्र किया है। राज्य में जमे इनमें से अधिकांश लोग अब हमारा फोन भी नहीं उठा रहे हैं।’ रिपोर्ट के अनुसार, अंदरूनी सूत्रों के मानना है कि मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में रैली और रोड शो के जरिए मिली रफ्तार को आप ने खो दिया है। कई जगहों पर केजरीवाल को होर्डिंग और पोस्टर गायब हैं।

मांगते थे 5 साल
रैलियों के दौरान केजरीवाल लोगों से आप को वोट देने की अपील करते थे। उनका कहना था, ‘आपने राज्य पर शासन करने के लिए 30 साल कांग्रेस और 17 साल भाजपा को दिए, उन्होंने केवल लूट ही की। मुझे केवल पांच साल दे दीजिए।’ खबर है कि आप में शामिल हुए राज्य के कई बड़े नेता या तो पुराने दलों में लौट गए हैं या पार्टी गतिविधियों से दूर हैं।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...