8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedप्रोड्यूसर कमल किशोर गिरफ्तार, अफेयर पकड़ा गया तो पत्नी पर चढ़ाई थी...

प्रोड्यूसर कमल किशोर गिरफ्तार, अफेयर पकड़ा गया तो पत्नी पर चढ़ाई थी गाड़ी

Published on

नई दिल्ली,

फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में हैं. उनकी पत्नी का आरोप है कि प्रोड्यूसर ने उनपर गाड़ी चढ़ाई. मामला पुलिस तक पहुंचा. गुरुवार को कमल किशोर मिश्रा को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई. फिर प्रोड्यूसर को गिरफ्तार कर लिया गया. शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

गिरफ्तार हुए कमल किशोर मिश्रा
कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. प्रोड्यूसर पर 19 अक्टूबर को अंधेरी वेस्ट स्थित रेजिडेंशियल अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया में पत्नी के पैरों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है. कमल किशोर मिश्रा के गाड़ी चढ़ाने के बाद उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुईं. पुलिस पूछताछ में प्रोड्यूसर ने अपनी सफाई में क्या कुछ कहा, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है.

पत्नी ने लगाए प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप
कमल किशोर मिश्रा की पत्नी ने बताया था कि वे 19 अक्टूबर को पति के घर गई थीं. तब वहां उन्होंने कमल किशोर मिश्रा को गाड़ी में किसी दूसरी महिला संग रोमांस करते देखा था. पति को दूसरी महिला संग रंगे हाथ पकड़ने के बाद उन्होंने प्रोड्यूसर को बातचीत के लिए गाड़ी से बाहर आने को कहा. पूरी घटना को बताते हुए प्रोड्यूसर की पत्नी ने कहा- पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही मैंने गाड़ी का शीशा खटखटाया और शीशा नीचे करने को कहा. मैंने कहा कि मुझे कुछ बात करनी है. लेकिन कमल किशोर मिश्रा ने मेरी एक नहीं सुनी और गाड़ी मोड़ कर भागने लगे. मैंने गाड़ी को रोकने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी और मुझपर गाड़ी चढ़ा दी. इस घटना की वजह से मेरे सिर में काफी चोट आई है.

प्रोड्यूसर की पत्नी का नाम यास्मीन बताया जा रहा है. पति के जान से मारने की कोशिश करने के बाद यास्मीन के पैरों और सिर में चोट आई है. मीडिया से बातचीत में प्रोड्यूसर की पत्नी ने दावा किया कि कमल किशोर मिश्रा नई लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाता है. उन्हें शॉपिंग कराता है. अपनी आलीशान लाइफ और दौलत के बारे में उन्हें बताता है ताकि वो इंप्रेस हो. पत्नी ने दावा किया कि कमल किशोर ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है.

कौन हैं कमल किशोर मिश्रा?
कमल किशोर मिश्रा इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर हैं. वे यूपी के रहने वाले हैं. 2019 में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर अपनी पारी शुरू की थी. कमल किशोर मिश्रा ने भूतियापा, फ्लैट नंबर 420, शर्मा जी की लग गई, देहाती डिस्को, खली बली जैसी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है. वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. प्रोड्यूसर के इंस्टा पर उनकी सेलेब्स संग कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...