8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedजिसकी वजह से इंडियन आइडल पर उठे थे सवाल, वही गेस्ट बनकर...

जिसकी वजह से इंडियन आइडल पर उठे थे सवाल, वही गेस्ट बनकर लौटा

Published on

इंडियन आइडल के फैन हैं तो आपको ये खबर जानकर बड़ा झटका लग सकता है. पिछले सीजन शो को लेकर बड़ी कंट्रोवर्सी हुई थी. जहां दिग्गज सिंगर-एक्टर-कंपोजर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने रियलिटी शो को लेकर बड़े खुलासे किए थे. इसके बाद बड़ा बवाल हुआ, पूरे सीजन शो ट्रोल हुआ. लेकिन अब जो हुआ है वो आपको हैरान कर सकता है.

इंडियन आइडल की बुराई करने वाले अमित कुमार एक बार फिर सिंगिंग रियलिटी शो में गेस्ट बनकर नजर आने वाले हैं. हो गए न हैरान. ये खबर गारंटीड सच है. किशोर कुमार ट्रिब्यूट एपिसोड का अमित कुमार हिस्सा बने हैं. अमित कुमार की झलक दिखाता शो का नया प्रोमो भी सामने आ गया है. जिसमें वे कंटेस्टेंट्स के गाए गानों की तारीफ कर रहे हैं और एंजॉय कर रहे हैं. बिदिपता का गाना सुन अमित कुमार खुश नजर आए. वे बिदिपता के साथ सॉन्ग ‘कह दो कि तुम’ की दो लाइनें भी गाते हैं. इतना ही नहीं वे इस गाने की सक्सेस पर भी बात करते हैं. इससे जुड़े अनसुने किस्से को साझा करते हैं. अमित कुमार ने बिदिपता की सिंगिंग को खूबसूरत बताया.

इंडियन आइडल ट्रोल
अमित कुमार की मौजूदगी को दिखाते प्रोमो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं. उन्हें शो की सच्चाई पर फिर शक हो रहा है. कई लोगों ने शो को बायकॉट करने की मांग करते हुए इसे फेक बताया है. यूजर ने लिखा- मैं ये फेक चीजें देखकर थक गया हूं. शख्स ने लिखा- अमित कुमार ने ही पिछले सीजन विवाद पैदा किया था. अब फिर से शो में आ गए. कई यूजर्स ने इंडियन आइडल शो के कॉन्सेप्ट पर सवाल उठाए हैं. उनकी शिकायत है क्यों हर बार मेकर्स एक जैसे आइडिया के साथ आते हैं. इससे शो बोरिंग होता है. अमित कुमार को दोबारा बुलाने पर मेकर्स को लताड़ भी लगाई है. लोगों ने दूसरे लेजेंडरी सिंगर्स पर भी स्पेशल एपिसोड रखने की बात कही है. जैसे मोहम्मद रफी.

क्या कहा था अमित कुमार ने?
इंडियन आइडल 12 में किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड में अमित कुमार गेस्ट बनकर आए थे. शो ऑनएयर होने के बाद कई यूजर्स ने कंटेस्टेंट्स की गायिकी पर कमेंट किया था और ये भी कहा कि उन्होंने किशोर कुमार के आइकॉनिक गानों को बर्बाद किया. दूसरी तरफ, शो में शामिल होने के बाद अमित कुमार ने मीडिया से बातचीत में इंडियन आइडल शो की निंदा की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि मेकर्स ने उनसे जबरन कंटेस्टेंट्स की तारीफ करवाई थी. जबिक उन्हें उनके गाने सुनकर मजा नहीं आया था. उन्होंने तो पैसों की वजह से शो किया था. अमित कुमार के इस बयान पर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी. शो के फॉर्मेट और सच्चाई पर सवाल उठे थे.

कौन हैं अमित कुमार?
किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार जाने माने सिंगर, कंपोजर और एक्टर हैं. उन्होंने 1970 और 90s के बीच कई सुपर डुपर हिट गाने इंडस्ट्री को दिए. बाद में उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस पर फोकस करने के लिए प्लेबैक सिंगिंग को छोड़ दिया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...