3.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे खतरनाक दशक देख रही दुनिया...अमेरिका पर भड़के...

दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे खतरनाक दशक देख रही दुनिया…अमेरिका पर भड़के रूसी राष्ट्रपति पुतिन

Published on

मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद दुनिया सबसे खतरनाक दशक का सामना कर रही है। इसके लिए उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को नहीं बल्कि पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया है। पुतिन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के वैश्विक प्रभुत्व का पतन हो रहा है और इसे रोकने के लिए पश्चिमी देश हाथापाई कर रहे हैं। पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में संघर्ष को उकसाने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश एक खतरनाक और ‘खूनी खेल’ खेल रहे हैं। उनका ये खेल दुनिया भर में अराजकता पैदा कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम को दुनिया के भविष्य के बारे में रूस और अन्य प्रमुख शक्तियों से बात करनी होगी। पुतिन ने वल्दाई डिस्कशन क्लब में ये बातें कहीं। पुतिन ने वल्दाई डिस्कशन क्लब की बैठक में कहा, ‘दुनिया पर अब पश्चिम का प्रभुत्व खत्म हो रहा है। हम एक ऐतिहासिक सीमा पर खड़े हैं। दूसरे विश्वयुद्ध की समाप्ति के बाद ये सबसे खतरनाक, अप्रत्याशित और एक ही समय में महत्वपूर्ण दशक है।’ पुतिन ने ये भी कहा कि मौजूदा दौर के टकराव के बावजूद रूस पश्चिम को अपना दुश्मन नहीं मानता।

‘दुश्मन बनना बंद करो’
उन्होंने कहा रूस का पश्चिम और नाटो के अग्रणी देशों के लिए एक संदेश है, ‘चलो दुश्मन बनना बंद करो, चलो एक साथ रहते हैं।’ पुतिन के बयान पर अमेरिका ने कहा कि उनकी टिप्पणी नई नहीं है और इससे यूक्रेन समेत उनके रणनीतिक लक्ष्यों में कोई बदलाव नहीं होता। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था। इस युद्ध में पुतिन परमाणु युद्ध की धमकी भी दे चुके हैं। 1962 के सोवियत संघ और अमेरिका के बीच चले क्यूबा मिसाइल संकट के बाद दुनिया के सामने ये सबसे बड़ा खतरा है।

रूस बातचीत के लिए तैयार
पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार थे, लेकिन यूक्रेन कभी बातचीत की मेज पर नहीं बैठा। उन्होंने कहा, ‘हमसे ये नहीं पूछा जाना चाहिए कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं या नहीं। बल्कि यूक्रेन के नेताओं ने रूस से बातचीत न करने का फैसला किया। अगर अमेरिका यूक्रेन को समस्या हल करने की इजाजत देता है तो संघर्ष को खत्म करना आसान है।’ युद्ध की शुरुआत के पहले हफ्ते में ही रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत संभव नहीं हो सकी और समझौता वार्ता विफल हो गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किसी भी तरह की बाचतीत को खारिज कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह के परमाणु युद्ध की कोई जरूरत नहीं है।

Latest articles

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...