8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized100 करोड़ मिलेंगे, क्या कुत्ते के साथ करोगी इंटरकोर्स?- साजिद ने आहना...

100 करोड़ मिलेंगे, क्या कुत्ते के साथ करोगी इंटरकोर्स?- साजिद ने आहना को घर बुलाकर की घिनौनी हरकत

Published on

जब से साजिद खान की ‘बिग बॉस 16’ में एंट्री हुई है, तब से लोगों का खून खौला हुआ है। ‘मी टू’ के आरोपी साजिद खान को बिग बॉस में बुलाए जाने का खूब विरोध हो रहा है। शर्लिन चोपड़ा से लेकर रानी चटर्जी, कनिष्का सोनी और मंदाना करीमी ने भी विरोध जताया और साजिद खान को ‘बिग बॉस 16’ से बाहर निकालने की मांग की। शर्लिन चोपड़ा ने तो पिछले दिनों साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी थी। अब साजिद खान पर ‘बिग बॉस’ मेकर्स कोई एक्शन लेंगे या नहीं, यह तो पता नहीं, लेकिन डायरेक्टर के साथ-साथ उन्हें भी लोगों के गुस्से का भागीदार बनना पड़ रहा है।

साल 2018 में ‘मी टू’ मूवमेंट के दौरान कई एक्ट्रेसेस ने साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस आहना कुमरा ने भी साजिद खान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे। अहाना कुमरा ने बताया था कि साजिद ने उनसे पूछा था कि क्या वह 100 करोड़ रुपयों के बदले कुत्ते के साथ इंटरकोर्स करेंगी?

साजिद खान के बेशर्मी भरे और घिनौने सवाल
Aahana Kumra के इस खुलासे ने हर किसी के होश उड़ा दिए थे। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि Sajid Khan इस तरह घटिया हरकत कर सकते हैं। आहना कुमरा ने 2018 में खुलासा ‘मी टू’ मूवमेंट के दौरान खुलासा किया था कि साजिद खान ने किस तरह एक ऑडिशन के लिए अपने घर बुलाया था और वहां पर क्या हरकत की थी। आहना कुमरा के मुताबिक, उन्होंने साजिद खान के बारे में तब काफी कुछ सुना था, बावजूद इसके वह उनके घर गई थीं। बाद में हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में आहना कुमरा ने बताया था कि साजिद ने उन्हें बिना छूए ही अपने बेहूदा सवालों से असहज कर दिया था।

आहना कुमरा ने सुनाई थी आपबीती
आहना कुमरा ने कहा था, ‘एक साल पहले मेरी साजिद खान के साथ मीटिंग थी। यह जानते हुए भी कि वह बहुत ही घटिया आदमी है। उन्होंने मेरे साथ वैसा ही किया, जैसा सलोनी चोपड़ा ने लिखा है। एकदम वही ड्रिल-आप साजिद के घर जाते हैं। वहां आपको साजिद के घुप अंधेरे वाले कमरे में ले जाया है। साजिद आपको वही दिखाते हैं जो वह देख रहे होते हैं और आपको वही देखना होता है।’

‘100 करोड़ रुपये दूं तो कुत्ते के साथ इंटरकोर्स करोगी?’
आहना कुमरा के मुताबिक, जब उन्होंने साजिद खान से पूछा कि वह बाहर क्यों नहीं बैठते तो उन्होंने कहा कि बाहर उनकी मां बैठी हैं। उन्हें परेशान करना ठीक नहीं है। आहना के मुताबिक, उन्होंने साजिद खान को बता भी दिया था कि उनकी मां एक पुलिस अफसर हैं, बावजूद इसके साजिद खान ने उनसे बेशर्मी भरे सवाल पूछने में जरा भी शर्म नहीं दिखाई। आहना ने कहा था, ‘मैंने साजिद खान को यह भी बताया कि मेरी मां पुलिस अधिकारी हैं। यह सोचकर कि शायद वह मुझसे तमीज से पेश आएं। लेकिन फिर भी उन्होंने मुझसे घटिया बातें कीं। उन्होंने मुझसे पूछा कि अगर मैं तुम्हें 100 करोड़ रुपये दूं तो तुम कुत्ते के साथ सेक्स करोगी? शायद वह मुझे बेवकूफ बने रहने का मेसेज दे रहे थे। मतलब मुझे अगर उनकी मेनस्ट्रीम फिल्मों में काम करना है तो उनकी हर बात माननी होगी। लेकिन उन्हें लग रहा था कि मैं बहुत ज्यादा सोचती हूं और बहुत ज्यादा बोलती हूं।’

बिकीनी को लेकर साजिद ने किया था मैसेज
आहना कुमरा के मुताबिक, एक बार साजिद खान ने उन्हें मैसेज किया था कि वह बिकीनी में भी हॉट दिखती हैं। आहना ने बताया था कि इंडस्ट्री में कास्टिंग मैनेजर लड़कियों से बहुत बुरी तरह से पेश आते हैं। वहीं डायरेक्टर अक्सर लड़कियों को हॉट कपड़ों में देखने की इच्छा जाहिर करते हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...