2.4 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यतलाक के बाद भी गुजारा भत्ता पाने की हकदार मुस्लिम महिलाएं, मुंबई...

तलाक के बाद भी गुजारा भत्ता पाने की हकदार मुस्लिम महिलाएं, मुंबई कोर्ट का फैसला

Published on

मुंबई,

तलाक के बाद दूसरी शादी तक मुस्लिम महिलाएं गुजारा भत्ता पाने की हकदार हैं. मुंबई की एक कोर्ट ने ये फैसला सुनाते हुए 40 साल के शख्स को अपनी पत्नी को इलाज के लिए 50 हजार रुपए का भुगतान करने के लिए कहा है. महिला का पति के साथ 2017 में तलाक हो गया था.

दरअसल, महिला ने 2004 में शख्स के साथ शादी की थी. इसके बाद पति के घरवालों ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया. महिला के पिता ने शादी के बाद 2 लाख रुपए का दहेज भी दिया था. महिला का आरोप है कि उसके साथ मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक तौर पर भी उत्पीड़न किया गया. इसके बाद दोनों ने आम सहमति से तलाक ले लिया था.

2018 में, महिला की किडनी फेल हो गई थी और उसे नियमित अंतराल पर डायलिसिस की जरूरत थी. ऐसे में महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट को बताया कि उसके पास आय का कोई स्रोत नहीं है जबकि उसके पति का कबाड़ का कारोबार है और वह हर महीने लाखों रुपये कमाता है. महिला ने कोर्ट से अपील की थी कि उसे पति से गुजारा भत्ता दिलाया जाए.

महिला ने कोर्ट में कहा था कि अच्छी आय के बावजूद उसके पति ने उसे भरण-पोषण नहीं दिया. वहीं पति ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने कभी उसके साथ बुरा व्यवहार नहीं किया. पति ने कोर्ट में कहा कि उसका 2017 में तलाक हो गया, ऐसे में इलाज के लिए पैसे देने का उसका कोई हक नहीं है. उसने दावा किया था कि महिला ने सिर्फ उसका शोषण करने के लिए ये अपील दायर की है. इतना ही नहीं शख्स ने यह भी दावा किया था कि उसके परिजन भी उस पर आश्रित हैं, ऐसे में महिला की याचिका खारिज किया जाए.

दादर कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि तलाकशुदा पत्नी भी भरण-पोषण की हकदार है. इतना ही नहीं कोर्ट ने कहा कि महिला द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि उसे इलाज की जरूरत है और उसके पास कमाई का कोई साधन नहीं है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...