9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedElon Musk पर आनंद महिंद्रा ने यूं कसा तंज, 'कहीं कंट्रोल से...

Elon Musk पर आनंद महिंद्रा ने यूं कसा तंज, ‘कहीं कंट्रोल से बाहर न चली जाए चिड़िया’

Published on

नई दिल्ली,

जहां एक ओर दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ट्विटर डील फाइनल होने के बाद अपने एक्शन मोड को लेकर चर्चा में हैं. तो वहीं दूसरी ओर दिग्गज भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा उन्हें अलग ही अंदाज में बधाई दी है. महिंद्रा चेयरमैन ने ट्विटर का टेकओवर करने पर मस्क को बधाई देते हुए एक बार फिर से उनपर तंज कसा है और बड़ी सलाह दी है.

आनंद महिंद्रा ने इस अंदाज में दी बधाई
Anand Mahindra ने अपने ट्विटर हैंडल से एलन मस्क के एक ट्वीट को लेकर पोस्ट किया है. दरअसल, एलन मस्क ने ट्विटर डील फाइनल होने के बाद लिखा, ‘चिड़िया वास्तव में आजाद हो गई.’ इस पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन ने मस्क को बधाई दी.

आनंद महिंद्रा ने एक दिन पहले मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने की वजह बताते हुए पोस्ट किए गए एक लंबे-चौड़े पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘और हम निश्चित रूप से चाहते हैं कि यह और अधिक ऊंची उड़ान भरे…लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह एक नई कक्षा के लिए निर्देशित उड़ान होगी…कोई ऐसी नहीं जो नियंत्रण से ही बाहर हो जाए. आपको शुभकामनाएं…’

ट्विटर डील से पीछे हटने पर ये कहा था
ये पहला मामला नहीं है, जबकि Anand Mahindra ने दुनिया के सबसे अमीर इंसान पर सोशल मीडिया के माध्यम से निशाना साधा है. इससे पहले भी जब जुलाई में एलन मस्क ने ट्विटर डील को तोड़ने का ऐलान किया था, तब भी आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए अपने ही अंदाज में तंज कसते हुए इसे समय की बर्बादी करार दिया था. उन्होंने ट्वीट किया था, ‘What a waste of time, energy.’

मस्क ने इसलिए तोड़ी थी डील
एलन मस्क ने जुलाई में ट्विटर बोर्ड द्वारा प्लेटफॉर्म पर स्पैम बोट्स की सही संख्या न बताने का आरोप लगाते हुए 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील तोड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद ट्विटर और एलन मस्क के बीच कानूनी जंग शुरू हो गई थी.सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने टेस्ला सीईओ पर डेलावेयर कोर्ट में केस दर्ज कराया था. हालांकि, इसके बाद अक्टूबर की शुरुआत में ही एलन मस्क ने फिर से ट्विटर डील फाइनल करने के संकेत दिए और अब ट्विटर की कमान मस्क के हाथों में आ गई है.

आनंद महिंद्रा के 98 लाख फॉलोअर्स
Anand Mahindra सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करते रहते हैं, जो वायरल हो जाता है. हर पोस्ट की तरह ट्विटर के नए बॉस  पर किया गया उनका ताजा पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. बता दें आनंद महिंद्रा के Twitter पर 98 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...