11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यआप पिक्चर में ही नहीं है, बीजेपी की लाइन पर चल रहे...

आप पिक्चर में ही नहीं है, बीजेपी की लाइन पर चल रहे हैं केजरीवाल, वडोदरा में गहलोत का तंज

Published on

वडोदरा

गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए मुख्य प्रेक्षक बनाए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आप पर बड़ा हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि गुजरात चुनावों में आम आदमी पार्टी पिक्चर में ही नहीं है। वडोदरा में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि केजरीवाल बीजेपी की लाइन पर ही आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में होगा। आम आदमी पार्टी कहीं नहीं हैं। गहलोत ने वे माहौल बनाने में माहिर लेकिन कांग्रेस चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। गहलोत ने बीजेपी पर भी वार किए और गुजरात सरकार को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करनी चाहिए थी।

चुनाव रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है
गहलोत ने कहा कि हिमाचल और गुजरात में चुनाव होने थे। हिमाचल में चुनाव हो रहे हैं, गुजरात के चुनावों को रोका गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभी दौरे बाकी हैं। इसी के चलते चुनावों की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता 27 साल कुशासन से परेशान है। गहलोत ने कहा कि इस बार 2017 से भी ज्यादा सत्ता विरोधी लहर गुजरात में हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की गुजरात गौरव यात्रा पूरी तरह से फेल रही। तो वहीं कांग्रेस की सभाओं में लोग खुद से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों का ऐलान होने दीजिए। हम पूरी ताकत और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है देश के 6 लाख से अधिक गांवों में मौजूद है।

जेल भेज दिया जाता है
गहलोत ने कहा कि देश में अजीब स्थिति है। भय का वातावरण है जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है या लिखता है उसे जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा बीजेपी बदले की भावना से काम करती है जबकि कांग्रेस बदले की भावना नहीं रखती। अशोक गहलोत ने बीजेपी पर तंज कसते हुए पूछा कि बीजेपी बताए कलाधन कहां गया, लोकपाल और दूसरे घोटालों का क्या हुआ?

सभी वचन लागू करेंगे
गहलोत ने कहा कि गुजरात में सरकार बनते ही राहुल गांधी की तरफ से किए सभी वचन लागू किए जाएंगे। उन्होंने कहा आज गुजरात को राजस्थान मॉडल की जरूरत है। लोग महंगाई से परेशान हैं। उन्हें सोशल सिक्योरिटी की जरूरत है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान का इंश्योरेंस मॉडल लागू होना चाहिए। हमने 10 लाख की सोशल सिक्योरिटी दी है। गहलोत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नोटों पर गणेश और लक्ष्मी को फोटो की मांग मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। गहलोत खोड़लधाम ट्रस्टी नरेश पटेल के सवाल पर बोले गहलोत कौन नरेश पटेल? उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि कांग्रेस लंबे समय तक नरेश पटेल की परिक्रमा करती रही। आखिर में नरेश पटेल पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। ऐसी उम्मीद है कि पीएम अपने विजिट में खोड़लधाम जा सकते हैं। इस मौके पर गुजरात कांग्रेस के प्रभारी डॉ. रघु शर्मा भी मौजूद रहे।

Latest articles

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...