10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यछठ के आयोजन को लेकर रघुवर-सरयू गुट में झड़प, देर रात चलीं...

छठ के आयोजन को लेकर रघुवर-सरयू गुट में झड़प, देर रात चलीं कुर्सियां, पंडाल टूटा

Published on

जमशेदपुर,

झारखंड के जमशेदपुर में छठ पर्व के आयोजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और निर्दलीय विधायक सरयू राय के समर्थकों में तनातनी हो गई. दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए. हंगामे के बाद तनावपूर्ण हालात को देखते हुए वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई. वहीं इसको लेकर सरयू राय गुट के लोग धरने पर बैठ गए.

दरअसल जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ पर्व के आयोजन को लेकर विधायक सरयू राय और रघुवर दास खेमा में तनातनी हो गई. दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, इसमें 5 लोग घायल हो गए. इस दौरान जमकर तोड़फोड़ भी हुई. तनावपूर्ण हालात को देखते हुए वहां पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है.

दोनों गुटों ने लगाया था शिविर
बताया जा रहा है कि सरयू राय गुट के लोगों ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ व्रतियों के लिए एक शिविर लगाया था, जो रघुवर दास गुट के कार्यक्रम स्थल से सटा हुआ था. इस दौरान काफी देर तक दोनों ओर से तनातनी होती रही. बाद में अचानक कुछ लोग अंदर आए और सरयू राय के तंबू को उखाड़कर फेंक दिया. इसके बाद सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों पर हमला कर दिया गया.

कार्यक्रम आयोजन को लेकर दोनों गुटों ने दिया था आवेदन
इसके बाद सरयू राय गुट के लोगों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. सुबोध श्रीवास्तव भी इस मारपीट में घायल हो गए. सूर्य मंदिर में गायिका का कार्यक्रम कराने के लिए रघुवर दास गुट की ओर से आवेदन दिया गया था. जमशेदपुर अक्षेस में विधायक सरयू राय के गुट का भी आवेदन था कि वे लोग चाहते है कि व्रतियों के रात में ठहराव का इंतजाम करें और शिविर लगाया जाए, लेकिन प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया. इसके बाद दोनों गुट खुद से ही आयोजन कराने में लग गए. इस बीच सरयू राय गुट ने भी अपना तंबू लगा दिया. इसके बाद मामले ने विवाद का रूप ले लिया. इस दौरान सरयू राय के साथ रहे चंद्रगुप्त सिंह, रघुवर दास गुट के साथ नजर आए.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...