10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यवंदे भारत एक्सप्रेस फिर दुर्घटनाग्रस्त, सामने आई गाय, ट्रेन का अगला हिस्सा...

वंदे भारत एक्सप्रेस फिर दुर्घटनाग्रस्त, सामने आई गाय, ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात में एक बार फिर से सेमी हाई स्पीड ट्रेन ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है. ये हादसा वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन पर हुई. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक गाय आ गई. गाय के टकराने से वंदे भारत एक्सप्रेस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है.

जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि अचानक तेज रफ्तार ट्रेन के सामने एक गाय आ गई. गाय ट्रेन की चपेट में आ गई. गाय के टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. ये घटना सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट की है.

घटना के बाद ट्रेन करीब 26 मिनट तक अतुल रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही. अतुल रेलवे स्टेशन से 8.43 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया. बताया जाता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके अलावा बीसीयू कवर भी डैमेज हो गया है.

हादसे के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी भी अलग हो गई थी. जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस में पानी का पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी वजह से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है. वंदे भारत एक्सप्रेस को हादसे के करीब 26 मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

इस हादसे में यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. गौरतलब है कि गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का ये कोई पहला मामला नहीं है. पिछले कुछ दिनों में दो बार वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो चुकी है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...