9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized'Twitter पर अब कॉमेडी लीगल', नए बॉस Elon Musk ने किया ऐलान

‘Twitter पर अब कॉमेडी लीगल’, नए बॉस Elon Musk ने किया ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की कमान संभालने के बाद जहां एक ओर अपने एक्शन मोड को लेकर एलन मस्क चर्चा में हैं, तो वहीं उनके नए ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने पोस्ट किया था कि वास्तव में चिड़िया अब आजाद हो गई. वहीं अब उनका एक और ताजा ट्वीट सुर्खियों में है. मस्क ने ट्वीट कर कहा, ‘अब ट्विटर पर कॉमेडी लीगल है.’

एक के बाद एक कई Tweet किए
एलन मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में उनका जो ट्वीट है उसमें उन्होंने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी को कानूनी बताया है. उन्होंने लिखा, ‘Comedy is now legal on Twitter.’ इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट में कहा ट्विटर व्यापक रूप से विविध दृष्टिकोणों के साथ एक कंटेट मॉडरेशन काउंसिल का गठन करेगा.

मस्क के एक्शन मोड की चर्चा
बता दें ट्विटर डील फाइनल होने के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क एक्शन मोड में आ गए. उन्होंने कंपनी में ऑपरेशन क्लीन शुरू करते हुए सबसे पहले सीईओ पराग अग्रवाल समेत तीन शीर्ष अधिकारियों का पत्ता साफ कर दिया. यही नहीं माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की कमान अपने हाथों में लेते हुए खुद को ट्विटर का अंतरिम सीईओनियुक्त कर दिया.

इन अधिकारियों पर भी गिरी गाज
पराग अग्रवाल के साथ ही एलन मस्क ने ट्विटर के सीएफओ नेड सेगल और लीगल पॉलिसी, ट्रस्‍ट और सेफ्टी विभाग की हेड विजया गड्डे को भी टर्मिनेट कर दिया था. इसके साथ ही शुक्रवार से सोशल मीडिया कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग भी सस्पेंड कर दी गई. गौरतलब है कि डेलावेयर कोर्ट के आदेश के मुताबिक, मस्क ने मौजूदा शर्तों के आधार पर इस डील को फाइनल कर कंपनी की कमान अपने हाथ में ले ली है.

डेलावेयर कोर्ट ने दी थी ये डेडलाइन
बीते करीब 6 महीने से ट्विटर खरीदने को लेकर चल रही खींचतान के बीच एलन मस्क को कोर्ट से आदेश मिला था कि वो मौजूदा शर्तों पर डील को 27 अक्टूबर 2022 तक फाइनल करें, वर्ना उन्हें फुल ट्रायल से गुजरना होगा. इस डील के फाइनल होने से एक दिन पहले ही एलन मस्क ने एक लंबा-चौड़ा ट्विटर पोस्ट जारी कर कंपनी को खरीदने के अपने उद्देश्य का खुलासा किया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...