9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedनित्या मेनन और पार्वती ने शेयर की एक जैसी 'प्रेग्नेंसी पोस्ट', क्या...

नित्या मेनन और पार्वती ने शेयर की एक जैसी ‘प्रेग्नेंसी पोस्ट’, क्या है मामला?

Published on

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. इरफ़ान खान के साथ ‘करीब करीब सिंगल’ में नजर आ चुकीं पार्वती की ये पोस्ट प्रेग्नेंसी अनाउन्समेंट की तरह थी. पार्वती ने एक फोटो शेयर की जिसमें, पॉजिटिव रिजल्ट के साथ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट और बच्चे का पैसिफायर रखा हुआ था.

सेलेब्स ने दी बधाई
पोस्ट का कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, ‘तो, अचंभे की शुरुआत हो चुकी है’. पार्वती की पोस्ट आते ही जनता ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी. जानी मानी एक्ट्रेसेज स्वरा भास्कर, मालविका मोहनन ने भी पार्वती की पोस्ट पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की और उन्हें बधाई दी.

दो एक्ट्रेसेज की एक जैसी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट?
लेकिन जब पार्वती ने ये पोस्ट की, लगभग उसी समय सोशल मीडिया पर एक और एक्ट्रेस नित्या मेनन ने भी ऐसी ही पोस्ट की. उनकी पोस्ट में भी फोटो और कैप्शन वही थे जो पार्वती की पोस्ट में थे. ‘गीता गोविंदम’ और ‘भीमला नायक’ जैसी पॉपुलर साउथ फिल्मों में नजर आ चुकीं नित्या को हिंदी जनता ‘मिशन मंगल’ और ‘ब्रीथ 2’ में देख चुकी हैं.

नित्या की पोस्ट पर भी जनता ने जल्दी से बधाई देनी शुरू कर दी. पहले तो दोनों की पोस्ट पर पहुंचे अलग-अलग फैन्स को लगा कि एक्ट्रेसेज सच में प्रेग्नेंट हैं, लेकिन फिर जब लोगों ने नोटिस किया कि दोनों एक्ट्रेसेज ने एक जैसी पोस्ट शेयर की हैं, तब शुरू हुआ असली कन्फ्यूजन.

प्रेग्नेंट नहीं हैं नित्य और पार्वती
दोनों की पोस्ट पर कई फैन्स ने कहा कि ये प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट नहीं है, बल्कि एक प्रमोशनल कैम्पेन है. कुछ फैन्स ने कहा कि नित्या और पार्वती ने साथ में शायद कोई नई फिल्म साइन की है जिसकी अनाउंसमेंट के लिए उन्होंने इस तरह की पोस्ट से माहौल बनाया है.

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों असल में प्रेग्नेंट नहीं हैं और इन्होंने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है. हालांकि, इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि कुछ दिन में फिल्म के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो सकती है.

दोनों एक्ट्रेसेज की बात करें तो, नित्या हाल ही में धनुष के साथ तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थिरुचित्राम्बलम” में नजर आ चुकी हैं. फिल्म में धनुष के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है. पार्वती आखिरी बार मामूटी की फिल्म ‘पुलू’ में नजर आई थीं, जो अभी सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है. अब वो जल्द ही चियान विक्रम की अगली फिल्म ‘थंगालन’ में भी नजर आएंगी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...