9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized'बिना शादी के मां बनोगी तो मुझे प्रॉब्लम नहीं', नातिन नव्या से...

‘बिना शादी के मां बनोगी तो मुझे प्रॉब्लम नहीं’, नातिन नव्या से क्यों बोलीं जया बच्चन?

Published on

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा संग खास बॉन्ड शेयर करती हैं. जया अक्सर ही नव्या को लेकर अपनी राय खुलकर सामने रखती हैं. अब जया बच्चन ने अपनी नातिन को कुछ ऐसी रिलेशनशिप एडवाइस दी हैं, जिनकी खूब चर्चा हो रही है. आखिर जया बच्चन ने ऐसा क्या कह दिया? आइए जानते हैं.

जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेला नंदा से उनके पॉडकास्ट What The Hell Navya पर बात करते हुए काफी बोल्ड रिलेशनशिप एडवाइस दीं. जया बच्चन ने कहा कि किसी भी रिलेशनशिप को लंबे समय तक चलाने के लिए फिजिकल अट्रैक्शन बहुत जरूरी है. जया ने ये भी कहा कि उनके समय में वो एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकती थीं.

जया बच्चन ने रिश्ते में फिजिकल रिलेशनशिप होने को जरूरी बताया है. जया ने कहा कि कोई भी रिश्ता सिर्फ प्यार, फ्रेश एयर और एडजस्टमेंट पर नहीं चलता. जया बच्चन ने यह भी कहा कि अगर नव्या नवेली बिना शादी किए मां बनती हैं तो उन्हें इससे कोई प्रॉब्लम नहीं होगी.

जया बच्चन ने रिलेशनशिप पर अपनी राय देते हुए कहा- मेरे ऐसा बोलने पर कई लोगों को आपत्ति होगी, लेकिन फिजिकल अट्रैक्शन और कंपैटिबिलिटी दोनों बहुत जरूरी हैं. हमारे टाइम में हम एक्सपेरिमेंट नहीं कर सके थे, लेकिन आज की जनरेशन करती हैं और क्यों ना करे? अगर फिजिकल रिलेशनशिप ही नहीं होगा तो कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकेगा. आप सिर्फ प्यार, फ्रेश एयर और एडजस्टमेंट के भरोसे रिश्ता नहीं चला सकते हैं. मेरा मानना है ये बहुत-बहुत ज्यादा जरूरी है.

यंग जनरेशन के रिश्तों पर जया ने कही ये बात
जया ने कहा- हम ये कभी नहीं कर सकते थे. हम इसके बारे में सोच भी नहीं सकते थे. लेकिन मेरे बाद भी युवा पीढ़ी, श्वेता की पीढ़ी, नव्या की पीढी अलग है. जया बच्चन ने यंग जनरेशन को भी रिलेशनशिप एवाइस दी. उन्होंने कहा- आज के रिलेशनशिप में इमोशन्स और रोमांस की कमी होती है. मुझे लगता है कि आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करनी चाहिए. आपके अच्छे दोस्त होने चाहिए. आपको अपने दोस्तों के साथ ये डिस्कस करना चाहिए. आप अगर दोस्त को पसंद करते हैं तो आपको उनसे कहना चाहिए- ‘मैं चाहूंगी कि हम दोनों का बेबी हो, क्योंकि मैं तुम्हें पसंद करती हूं. मुझे लगता है कि तुम अच्छे हो, तो चलो शादी करते हैं, क्योंकि यही समाज का कहना है’. मुझे कोई समस्या नहीं होगी अगर बिना शादी के भी हमारा बच्चा होगा.

जया बच्चन ने रिलेशनशिप को लेकर अपनी अपनी राय नातिन नव्या और बेटी श्वेता बच्चन संग साझा की. नानी की इन एडवाइस को नव्या कितना फॉलो करती हैं ये तो नहीं पता, लेकिन जया बच्चन की रिलेशनशिप को लेकर इतनी बोल्ड सोच चर्चा में बनी हुई है. आप कितना सहमत हैं जया बच्चन की बातों से?

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...