10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यमेरा सौभाग्य होगा... मुस्कुराते हुए कंगना ने PM मोदी और BJP को...

मेरा सौभाग्य होगा… मुस्कुराते हुए कंगना ने PM मोदी और BJP को सुना दी अपने दिल की बात

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। बीजेपी इस बार सत्ता परिवर्तन का रिवाज बदलने के लिए उतरी है तो कांग्रेस सत्ता वापसी के पूरा दमखम लगा रही है। इसी बीच हिमाचल के मंडी जिले से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी को अपने दिल की बात सुना दी है। एक निजी चैनल से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि मेरा सौभाग्य होगा की हिमाचल की जनता हमें सेवा मौका दे। कंगना ने बातों ही बातों में राजनीति में आने की इच्छा जाहिर कर दी है।

वहीं कंगना ने कहा कि राजयोग सुख की बात नहीं। यदि, आपको राजनीति में जाने के लिए आपको अपनी महत्वकांक्षाओं का बलिदान देना पड़ता है। अगर आगे चलकर मौका मिलेगा तो मैं जरूर जनता की सेवा करूंगी। कंगना ने कहा कि वो जनहित में अपना योगदान देने को तैयार हैं। हालांकि कंगना ने ये भी कहा कि अभी में अपने काम में बहुत व्यस्त हूं और खुश भी हूं। यदि हिमाचल की जनता चाहती है तो वो जरूर राजनीति में आकर उनकी सेवा करेंगी। वहीं कंगना ने कहा कि मेरा परिवार राजनीति से जुड़ा है। मेरे पिता मोदी और योगी पसंद करते हैं। मोदी जी हर वर्ग की बात करते हैं। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से देश में नई चेतना का संचार हुआ है।

वहीं अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी पर कंगना ने राय दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता अरविंद केजरीवाल के झांसे में कभी नए आएगी, क्योंकि हम अपनी बिजली खुद बनाते हैं। यहां की महिलाएं भी खुद सब्जी उगाती हैं। हमें मुफ्त में कुछ भी नहीं चाहिए। वहीं राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि राहुल जी के लिए यह दुख की बात हैं उनके विरोधी नरेंद्र मोदी हैं। मोदी जी जैसा महापुरुष एक बार ही आता है।

बता दें कि कंगना रनौत कांग्रेसी बैकग्राउंड वाले परिवार से नाता रखती हैं। उनके परदादा सरजू सिंह रनौत स्वतंत्रता सेनानी रह चुके हैं। वह कांग्रेस के टिकट से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। हालांकि कंगना मानती हैं कि 2014 से उनका परिवार ऑफिशली बीजेपी कंवर्टेड हो चुका है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...