10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यकहीं बहन तो कहीं दोस्त से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी,...

कहीं बहन तो कहीं दोस्त से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, दो दिन में दिल्ली में चाकू घोंप दो मर्डर

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक भाई को बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर जान गंवानी पड़ी। दिल्ली के पटेल नगर इलाके में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी जाती है। यह घटना शुक्रवार रात की है। यह घटना पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है। वहीं ठीक एक दिन पहले भी भद्दा कमेंट विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई।

पटेल नगर में वारदात को अंजाम देने वाले जो आरोपी पकड़े गए हैं वह दोनों नाबालिग हैं। शुक्रवार रात को मृतक हर दिन की तरह कंप्यूटर क्लास से निकला तो दो लड़कों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कुछ दिनों से इलाके के कुछ लड़के उनकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहे थे जिसका उनके बेटे विरोध किया। इसका विरोध करने पर उनके लड़के का उनसे झगड़ा भी हुआ। इसका बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी गई।

वहीं गुरुवार आदर्श नगर थाना इलाके के लाल बाग में 20 साल के एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस का दावा है कि मृतक अपनी महिला दोस्त के साथ था। तभी आरोपी ने लड़की को लेकर कुछ भद्दा कमेंट किया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उनकी चाकू घोंपकर हत्या कर डाली। हत्या की यह वारदात गुरुवार रात करीब 8:15 बजे लाल बाग इलाके के बाजार में हुई।

पुलिस ने बताया कि हत्या की यह वारदात 27 अक्टूबर की रात करीब 8:15 बजे की है। पुलिस को अस्पताल से रात करीब 9 बजे इस बारे में सूचना मिली थी कि अस्पताल में का एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हालत में लाया गया था। जिसे यहां मृत घोषित किया गया है। उसे चाकू लगे थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...