10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यकेजरीवाल के 'लक्ष्मी-गणेश' पर BJP ने गुजरात में चल दिया कॉमन सिविल...

केजरीवाल के ‘लक्ष्मी-गणेश’ पर BJP ने गुजरात में चल दिया कॉमन सिविल कोड का कार्ड!

Published on

अहमदाबाद

गुजरात सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) को लागू करने की दिशा में बड़ा फैसला किया है। गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में कैबिनेट की एक बैठक हुई। इसमें राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमिटी बनाने का फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने इसके लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री इस कमिटी का गठन करेंगे। इस कमिटी में तीन से चार सदस्य होंगे। गुजरात सरकार के इस फैसले को अरविंद केजरीवाल की उस मांग की काट के दौर पर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने देश की करंसी पर लक्ष्मी और गणेश की फोटो छापने की मांग की है। हालांकि इस फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला मीडिया के सामने आए और उन्होंने बीजेपी की तरफ से गुजरात सरकार के फैसले का स्वागत किया।

चुनाव आचार संहिता से पहले कमिटी
केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने गुजरात सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि गुजरात के यूनिफॉर्म सिविल कोड की दिशा में एक राज्य ने पहले ही कदम बढ़ाए हुए हैं। अब गुजरात ने इसे लागू करने का फैसला किया है। रुपाला ने कहा कि गुजरात ने कहीं न कहीं देश को यूनिफॉर्म सिविल कोड की तरफ ले जाने की शुरुआत की है। रुपाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले कमिटी बना दी जाएगी।

ट्वीट से दी जानकारी
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कैबिनेट के इस निर्णयक की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की जरूरत है। इस कोड को लागू करने के जरूरी मसौदा तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट या फिर हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक हाई लेवल कमिटी बनाई जाएगी। यह महत्वपूर्ण फैसला आज राज्य की कैबिनेट बैठक में हुआ है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...