8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यराजस्थान CM कुर्सी के लिए गुजरात बनेगा विजय पथ, अब सचिन पायलट...

राजस्थान CM कुर्सी के लिए गुजरात बनेगा विजय पथ, अब सचिन पायलट भी भरेंगे उड़ान

Published on

जयपुर

राजस्थान में सीएम की कुर्सी को लेकर चल रही जंग के बीच अशोक गहलोत गुजरात दौर पर निकले हैं। गहलोत के गुजरात दौरे पर निकलने के बाद यह माना जा रहा है कि प्रदेश से सियासी संकट दूर हो गया है और राजस्थान में सीएम पद की कमान गहलोत के हाथ में ही रहेगी। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि कांग्रेस पार्टी का अभी पूरा फोकस गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव पर हो है, जो नवंबर के आखिर तक हो जाएंगे। चुनाव के बाद राजस्थान सीएम पद को लेकर पार्टी फैसला ले सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट की लड़ाई में राजस्थान की सत्ता किसको मिलेगी। यह गुजरात चुनाव तय कर सकता है। राजस्थान सीएम पद के लिए गुजरात चुनाव परफॉर्मेंस कार्ड या कहें सत्ता की चाबी बनेगा। राजनीतिक जानकारों के अनुसार कांग्रेस पार्टी गुजरात चुनाव में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के प्रभाव के आधार पर राजस्थान सीएम पद को लेकर फैसला लेगी।

चार दिन के दौर पर अशोक गहलोत
बता दें कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार से गुजरात दौरे पर हैं, जो 31 अक्टूबर तक यहां रहेंगे। 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय दौरे में गहलोत कई सभाओं को संबोधित करेंगे।पब्लिक मीटिंग्स के बहाने लोगों से संपर्क साधने का प्रयास होगा। कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठकें लेने के साथ ही सीधा जनता के बीच जाकर उनसे जुड़ने की कोशिश की जाएगी। कुल चार दिनों में अशोक गहलोत करीब 8 बार पब्लिक के बीच जाकर लोगों से बात करेंगे।

सचिन पायलट ने भी जारी किया शैड्यूल
अशोक गहलोत के 31 अक्टूबर को जयपुर पहुंचने के बाद सचिन पायलट भी गुजरात पहुंचेंगे। 31 अक्टूबर को परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने के बाद सचिन पायलट यहां राजकोट ,महीसागर और दाहोद जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की जीत के लिए जनता से आग्रह करेंगे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...