8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यआसमान में 'उड़ती हुई ट्रेन' देख हैरान हुए लोग, फिर पता लगी...

आसमान में ‘उड़ती हुई ट्रेन’ देख हैरान हुए लोग, फिर पता लगी इस अजीब चीज की सच्चाई

Published on

मदुरै,

हाल में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई. ये तस्वीर आसमान में चमकते हुए डॉट्स की थी. ऐसा लग रहा था मानो आसमान में देर रात कोई ट्रेन उड़कर जा रही हो. ये तस्वीर मदुरै के उसिलमपट्टी के लोगों ने अपने मोबाइल फोन से खींची थी. यहां लोग आसमान में उड़ती ट्रेन जैसी चीज को देखकर हैरान थे. कई लोगों ने उड़ती ट्रेन का वीडियो भी बनाया. सामने आए वीडियो में लोग इसकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे थे और साथ ही इसे एलियन से जुड़ा हुआ बता रहे थे. लेकिन कुछ समय बाद मालूम हुआ कि ये कोई एलियन विमान या जादू नहीं बल्कि कुछ और था.

क्या है उड़ती हुई ट्रेन?
इस उड़ती ट्रेन की फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद मालूम हुआ कि ये दरअसल दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलोन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स का स्टारलिंक सैटेलाइट  क्लस्टर था. स्पेस एक्स दुनिया की सबसे बड़ी निजी स्पेस कंपनी है. बता दें कि सितंबर में उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था जब ये क्लस्टर भारत के ऊपर से गुजरा था.

क्या है स्पेस एक्स का स्टारलिंक सैटेलाइट क्लस्टर?
स्टारलिंक एक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है जो सीधा सैटेलाइट के जरिए लोगों को इंटरनेट की सेवा प्रदान करती है. इस सर्विस को अमेरिका की स्पेस एक्स कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया है. स्टारलिंक का नेटवर्क खड़ा करने के लिए कंपनी ने साल 2018 से स्टारलिंक एक सैटेलाइट को लॉन्च करना शुरू किया था.

40 देश उठा रहे सैटेलाइट सर्विस का फायदा
एलन मस्क अपने स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट की बदौलत पूरी दुनिया को बेहतरीन और तेज इंटरनेट की सुविधा देना चाहते हैं. इस सैटेलाइट सर्विस का फायदा अभी 40 देश उठा रहे हैं. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान भी एलन मस्क ने स्टारलिंक सैटेलाइट के जरिए यूक्रेन को इंटरनेट की सुविधा दी थी.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...