8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यआजम खान को मिली करनी की सजा... मुझे अपमानित किया था, जयाप्रदा...

आजम खान को मिली करनी की सजा… मुझे अपमानित किया था, जयाप्रदा ने किया कोर्ट के फैसले का स्‍वागत

Published on

रामपुर

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा नाहटा ने कोर्ट के फैसले का स्‍वागत करते हुए कहा कि आजम खान को अपनी करनी की सजा मिली है। उन्‍होंने आगे कहा, राजनीति में एक दूसरे पार्टी के प्रति मतभेद जरूर होते हैं, लेकिन सत्ता का इतना घमंड भी नहीं होना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करना भूल जाएं और गरीब एवं मजलूमों के साथ बेइंतहा नाइंसाफी करने लगें।

जयाप्रदा ने कहा, ‘कोई कितना ही बड़ा इंसान क्यों ना हो, उसका घमंड एक दिन जरूर टूटता है। अब आजम खान का घमंड टूटा है और उनके घमंड की वजह से ही आज यह दिन देखना पड़ रहा है।’ उन्‍होंने कहा, ‘जब मैं 2019 में रामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रही थी तब आजम खान ने मेरे बारे में अभद्र टिप्पणियां कर मुझे अपमानित किया और मुझे बहुत पीड़ा हुई। आज भी उस समय को याद करके मैं सिहर उठती हूं। यदि आजम खान ने उस समय अपने किए पर पश्चाताप किया होता, तो आज यह दिन न देखना पड़ता।’

‘मिलेगी बदजुबानी करने वालों को नसीहत’
जयाप्रदा ने आगे कहा, ‘कोर्ट ने आज़म खान को सजा देकर महिलाओं, मजलूमों व अधिकारियों के प्रति बदजुबानी करने वाले नेताओं को भी सीख दी है जिससे भविष्य में भड़काऊ और नफरत फैलाने भाषण जैसे गंभीर मामले सामने ना आएं।’

2019 के हेट स्पीच मामले में दोषी
आजम खान को साल 2019 के हेट स्पीच मामले में गुरुवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया था। उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, आजम खान को तुरंत जमानत भी मिल गई थी। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नेआजम खान की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी।

हालिया विधानसभा चुनाव में जेल में रहते हुए आजम खान ने रामपुर से जीत हासिल की थी। उन्होंने विधायकी को बरकरार रखा था और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसकी जगह पर हुए उपचुनाव में सपा के हाथ से यह सीट निकल गई थी और बीजेपी को जीत मिली थी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...