8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यनामांकन वापसी के अंतिम दिन BJP-कांग्रेस को हल्की राहत, इन बागियों ने...

नामांकन वापसी के अंतिम दिन BJP-कांग्रेस को हल्की राहत, इन बागियों ने वापस लिए नाम

Published on

शिमला

हिमाचल विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा और कांग्रेस अपनी ही पार्टी के बागी नेताओं से परेशान है। हालांकि शनिवार को प्रत्याशियों के नामांकन वापसी के आखिरी दिन दोनों पार्टियों को हल्की राहत जरूर मिली है। दोनों पार्टियां कुछ बागी नेताओं को मनाने में कामयाबी हो गई। वहीं कुछ बागी नेता चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े रहे। बीजेपी कुल्लू से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे महेश्वर सिंह को मनाने में सफल रही। उन्होंने आज अपना नामांकन वापस ले लिया।

धर्मशाला सीट से भी भाजपा को राहत मिली है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी ने नामांकन वापस ले लिया है। बता दें कि अनिल चौधरी की धर्मशाला के ओबीसी वोट बैंक में अच्छी पकड़ है। वो लगातार जिला परिषद सदस्य बनते रहे हैं। ग्रामीण परिवेश में अनिल चौधरी की अच्छी खासी पकड़ है। चौधरी मंडल को विश्वास में न लेकर टिकट आवंटन से नाराज़ थे। चौधरी के बाद मंडल के तमाम कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दिये थे। आज बीजेपी चौधरी को मनाने में सफल रही। हालांकि ST मोर्चा के उपाध्यक्ष विपिन नैहरिया को मनाने में बीजेपी कोशिश नाकाम रही।

लाहौल स्पीति से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इस सीट से एक मात्र निर्दलीय उम्मीदवार शाम चंद आजाद ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष मे अपना नाम वापिस लिया है। शाम चंद आजाद को पिछले कल ही प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस में शामिल किया था। नामांकन वापस लेने के बाद शाम चंद आजाद ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रवि ठाकुर को जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। निर्दलीय उम्मीदवार के नाम वापस के साथ कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के तीन उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में रह गए हैं।

किन्नौर विधानसभा सीट से आज़ाद उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी को मनाने के लिए पूर्व प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप किन्नौर पहुंचे थे। लेकिन करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद भी निष्कर्ष नहीं निकल पाया और तेजवंत सिंह नेगी ने नामांकन वापस नहीं लिया।

कुल 92 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों से कुल 92 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। अब 413 उम्मीदवार चुनाव अखाड़े में अपनी जोर आजमाइश करेंगे। नामांकन वापसी के आखिरी दिन के बाद अब चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। सभी राजनीतिक दल अब बड़े-बड़े सूरमाओं को चुनावी अखाड़े में उतारेंगे।

कांगड़ा जिला में 25 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन पत्र
विधानसभा के आम चुनावों को लेकर अब जिला कांगड़ा की 15 विधानसभा सीटों से 92 उम्मीदवार विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं। आज शनिवार को विधानसभा चुनावों से नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तक पूरे जिले से 25 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया।

ऊना में 6 प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। ऊना विधानसभा से ऋर्षि गौतम, कुटलैहड़ से बसपा के उम्मीदवार अरूण भारद्वाज, गगरेट से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश कुमार, हरोली से निर्दलीय जय दत्ता व चिंतपूर्णी से कुलदीप कुमार व पूर्ण चंद ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है।

हमीरपुर जिले की 5 विधानसभा सीटों पर कुल 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
विधानसभा के आम चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि के बाद हमीरपुर जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। जिला में कवरिंग उम्मीदवारों सहित कुल 11 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं।

सिरमौर में चुनावी मैदान में 29 उम्मीदवार
सिरमौर जिले की 5 विधानसभा सीटों से 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। पांवटा साहिब में दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए तो नाहन और पच्छाद में 1-1 उम्मीदवार ने मैदान छोड़ दिया है। जिला में कुल 35 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज करवाया था। छटनी प्रक्रिया के दौरान दो नामांकन रद्द हुए थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...