8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यबांदा में संतुलन बिगड़ने से पलटी निजी बस, 13 यात्री घायल, CHC...

बांदा में संतुलन बिगड़ने से पलटी निजी बस, 13 यात्री घायल, CHC में भर्ती

Published on

बांदा

उत्तर प्रदेश के बांदा में अतर्रा थाना क्षेत्र के ओरन रोड पर 25 यात्रियों को लेकर जा रही बस पलट गई। बताया जा रहा संतुलन बिगड़ने से निजी बस पलट गई, इस हादसे में 13 यात्री घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया है, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य अतर्रा में भर्ती कराया गया है। घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है।

शनिवार को लगभग शाम 5 बजे अतर्रा से ओरन कमासिन की ओर जा रही प्राइवेट यात्री बस यूपी 90 ई 9072 जैसे ही ओरन रोड पर नगवारा गांव के समीप पहुंची तभी असंतुलित होकर पलट कर खाई में गिर गई। बस पलटते ही उसमें सवार यात्रियों ने रोना चिल्लाना शुरू कर दिया। तब तक गांव वालों की नजर इस दुर्घटना पर पड़ी। तभी ग्रामीणों ने दौड़ कर बस के आगे का शीशा तोड़कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया।

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आज एक प्राइवेट बस कमासिन की तरफ जा रही थी। जो संतुलन बिगड़ने से पलट गई। इसमें 25 यात्री सवार थे। इनमें से 13 यात्री घायल हुए हैं जिनमें एक महिला यात्री की हालत नाजुक है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जबकि अन्य सभी यात्रियों का अतर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। इस बीच खबर है कि बस के नीचे किसी यात्री के दबे होने की आशंका से क्रेन को बुलाकर बस को सीधा किया जा रहा है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...