8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यकेजरीवाल को काले झंडे दिखा चोर-चोर चिल्लाए लोग, मोदी के समर्थन में...

केजरीवाल को काले झंडे दिखा चोर-चोर चिल्लाए लोग, मोदी के समर्थन में नारे, दिल्ली सीएम ने ट्वीट कर यूं दिया जवाब

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल को नवसारी में विरोध का सामना करना पड़ा। गुजरात दौरे के दूसरे दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का काफिला जैसे ही नवसारी पहुंचा तो सड़क के किनारे खड़े लोगों ने मोदी-मोदी, चोर-चोर की नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि केजरीवाल का काफिला शांतिपूर्वक निकल गया। केजरीवाल का जिस वक्त नवसारी में विरोध हुआ उस वक्त पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ थे। यह तीसरा मौका है जब गुजरात में केजरीवाल को विरोध का सामना करना पड़ा है। इससे इससे पहले भी वडोदरा में केजरीवाल के रोड शो का विरोध किया गया था। कुछ लोगों ने सड़क पर केजरीवाल गो बैक लिख दिया था। इतना ही नहीं। इसके पहले गुजरात के दौरे पर जब केजरीवाल वडोदरा एयरपोर्ट से बाहर निकले थे तो कुछ महिलाओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए थे।

केजरीवाल ने किया ट्वीट
नवसारी में लोगों के विरोध के कुछ घंटे बाद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि आप चाहे किसी के नारे लगायें, मेरा आपसे वादा है गुजरात में सरकार बनने के बाद आपके भी बच्चों के लिये मैं स्कूल बनवाऊंगा, आपके घर में कोई बीमार होगा उसका भी इलाज मैं करवाऊंगा, आपके भी बच्चों के लिये रोज़गार का इंतज़ाम करूंगा। एक दिन आपका दिल जीत कर आपको पार्टी में शामिल करूंगा। इससे पहले भी गुजरात में विरोध होने पर केजरीवाल ने कहा था कि वे अपने काम से गुजरात के लोगों का दिल जीतेंगे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...