8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यगुजरात को मिलेगा दो प्रमुख रेल लाइन का तोहफा, जानें पीएम मोदी...

गुजरात को मिलेगा दो प्रमुख रेल लाइन का तोहफा, जानें पीएम मोदी के दौरे में क्या-क्या होगा खास

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चुनावी राज्य गुजरात में दो प्रमुख रेलवे लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये असारवा (अहमदाबाद)-हिम्मतनगर-उदयपुर गेज परिवर्तित लाइन और लुणीधार-जेतलसर गेज परिवर्तित लाइन का खंड हैं। अहमदाबाद (असारवा)-हिम्मतनगर-उदयपुर खंड के पूरे 299 किलोमीटर के हिस्से का काम 2,482.38 करोड़ रुपये में पूरा किया गया है। इस खंड के प्रमुख स्टेशन अहमदाबाद, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, नांदोल दहेगाम, डूंगरपुर, प्रांतिज और उदयपुर हैं।

स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी राहत
रेलवे ने कहा कि यह खंड देश के बाकी हिस्सों से कनेक्टिविटी के मामले में इन क्षेत्रों के स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी। इससे इस क्षेत्र के आसपास के पर्यटकों, व्यापारियों, विनिर्माण इकाइयों और उद्योगों को भी लाभ होगा।’ रेलवे ने कहा कि हिम्मतनगर में टाइल और सिरेमिक उद्योग इस रेल परियोजना का लाभ उठा सकते हैं क्योंकि वे अपने माल को देश भर में ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं।’ रेलवे ने यह भी कहा कि उसकी लाइन दिल्ली और मुंबई को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करके क्षेत्र में औद्योगीकरण में सहायता करेगी। रेलवे ने कहा कि यह अतिरिक्त रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगा और अहमदाबाद और दिल्ली के लिए एक तेज, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प प्रदान करने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी होगा।’

452 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ काम
गेज परिवर्तित लुणीधार-जेतलसर ब्रॉड-गेज खंड एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजना है जो निर्बाध कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी। कुल 58 किलोमीटर के इस खंड को 452 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है। लुणीधार-जेतलसर खंड ढसा-जेतलसर गेज परिवर्तन परियोजना का हिस्सा है, जिसमें से ढसा-लुणीधार खंड (48 किमी) जून में प्रधानमंत्री द्वारा समर्पित किया गया था। इस परियोजना के पूरा होने के साथ, वेरावल और पोरबंदर से पीपावाव बंदरगाह और भावनगर के लिए एक छोटा मार्ग होगा। यह अहमदाबाद और देश के अन्य हिस्सों के लिए वेरावल और पोरबंदर से एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा भी प्रदान करेगा।

गिर अभयारण्य, सोमनाथ मंदिर तक कनेक्टिविटी आसान
यह परियोजना इस खंड पर माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाएगी और इस प्रकार कानालुस-राजकोट-विरमगाम मार्ग पर भीड़भाड़ कम करेगी। यह गिर अभयारण्य, सोमनाथ मंदिर, दीव और गिरनार पहाड़ियों (जैन मंदिरों, गुरु दत्तात्रेय मंदिर और एशिया में दूसरा सबसे लंबा रोपवे के लिए प्रसिद्ध) के लिए सहज संपर्क की सुविधा प्रदान करेगा। मंत्रालय ने कहा, ‘यह खंड गुजरात के अमरेली, राजकोट, जूनागढ़, गिर सोमनाथ और पोरबंदर जिलों के सामाजिक और आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री असारवा से असारवा और उदयपुर के बीच तथा भावनगर और जेतलसर के बीच नयी ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।’’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...