8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यमुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ इस महीने तीसरा हादसा, रेलवे ने...

मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ इस महीने तीसरा हादसा, रेलवे ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Published on

मुंबई

मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेसशनिवार को एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा गुजरात के अतुल रेलवे स्‍टेशन के पास हुआ। मुंबई से गांधीनगर जा रही ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। इस टक्कर से ट्रेन का आगे का हिस्सा टूट गया। करीब 30 मिनट रुकने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इस महीने यह इस ट्रेन के साथ तीसरा हादसा है। यह घटना सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर हुई जब वंदेभारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसके बाद आधे घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद पौने नौ बजे के करीब ट्रेन को अतुल रेलवे स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इससे पहले अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में वंदे भारत ट्रेन दो बार मवेशियों से टकराई थी। इसके बाद वंदे भारत ट्रेन को रिपयेर किया गया था।

वंदे भारत ट्रेन छह अक्टूबर को अहमदाबाद में भैंसों के झुंड से टकराई थी। इसके अगले दिन यह आणंद में गाय से टकरा गई थी। इसके बाद आठ अक्टूबर को दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक खराबी आ गई थी। टेक्निकल फॉल्ट आने के बाद ट्रेन के पहिए जाम हो गए थे। इस कारण ट्रेन करीब पांच घंटे खुर्जा स्टेशन पर रुकी रही, इसके बाद यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस से भेजा गया था। इस बीच वेस्टर्न रेलवे ने पशु किसानों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को रेलवे ट्रैक के करीब न आने दें। रेलवे का कहना है कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी रेलवे ने कहा था कि वह इस बारे में पशु किसानों को जागरूक बनाने के लिए अभियान चलाएगा। देश में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई से गांधीनगर के बीच चलाई गई थी। इसे 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।

कहां से कहां चलेगी पांचवीं वंदे भारत
अभी देश में चार वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। पहली ऐसी ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू की गई थी जबकि दूसरी ट्रेन दिल्ली से कटड़ा के लिए चली। तीसरी ट्रेन मुंबई से गांधीनगर और चौथी ट्रेन दिल्ली से हिमाचल के ऊना के बीच शुरू की गई है। रेलवे की योजना अमृत महोत्सव के दौरान 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की है। देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरू-मैसूरु रूट पर चलेगी। इस ट्रेन को 10 नवंबर 2022 को लॉन्च किया जाएगा। यह ट्रेन करीब 483 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...