9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedMaruti की 9925 कारों में आई खराबी, कंपनी ने वापस मंगाई, कहीं...

Maruti की 9925 कारों में आई खराबी, कंपनी ने वापस मंगाई, कहीं आपके पास तो नहीं?

Published on

नई दिल्ली,

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी 9,000 से ज्यादा कारों को वापस बुलाया है. दरअसल, इन कारों में आई एक बड़ी खराबी के चलते इन कारों को रिकॉल किया गया है. कंपनी इन्हें ठीक करने के बाद वापस भेजेगी. इनमें कंपनी के तीन मॉडल शामिल हैं.

9925 यूनिट्स को किया रिकॉल
पीटीआई के मुताबिक, देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने रियर ब्रेक असेंबली पिन में संभावित गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए तीन मॉडल्स को रिकॉल किया है. जिन माॉडल्स को वापस मंगाया गया है उनमें वैगन आर (Wagon R), सेलेरियो (Celerio) और इग्निस (Ingnis) शामिल हैं. कंपनी की ओर से जो जानकारी साझा की गई है, उसके मुताबिक कुल 9,925 यूनिट्स को दुरुस्त करने के लिए वापस लेगी.

ब्रेक असेंबली में आई खराबी
Maruti Suzuki India की ओर से इस संबंध में कंपनी की वेबसाइट पर भी जानकारी शेयर की गई है. इसमें बताया गया है कि तीन हैचबैक कारों के रियर ब्रेक असेंबली पिन पार्ट में संभावित खराबी के चलते वापस मंगाया जा रहा है. इस पार्ट में खराबी के कारण कार को चलाने पर काफी आवाज होती है. वहीं इस खराबी के कारण लंबे समय में कार के ब्रेक्स के प्रदर्शन में कमी आ सकती है.

कंपनी मुफ्त में करेगी ठीक
कंपनी की ओर से कहा गया कि इस खराबी के कारण कुछ स्थितियों में पिन पार्ट टूट भी सकता है और इससे तेज आवाज आ सकती है. रिपोर्ट में कंपनी के हवाले के कहा गया कि ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर हमने प्रभावित कारों को रिकॉल करने का फैसला किया है. कंपनी की अधिकृत वर्कशॉप इस बारे में ग्राहकों से संपर्क करेंगी और जांच के बाद प्रभावित वाहनों में गड़बड़ी को मुफ्त में ठीक किया जाएगा.

मारुति को हुई जबरदस्त मुनाफा
गौरतलब है कि मारुति सुजुकी की कारों की सेल में हुए इजाफे का असर इसके नेट प्रॉफिट में भी दिखाई दिया है. कंपनी की ओर से बीते दिनों जारी किए गए दूसरी तिमाही के नतीजों को देखें तो कंपनी के मुनाफे में 4 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है. MSIL का नेट प्रॉफिट बढ़कर 2,112.5 करोड़ रुपये रहा.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...