8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यलिव-इन के बहाने गर्लफ्रेंड को बनाया बंधक, लड़के के पिता पर भी...

लिव-इन के बहाने गर्लफ्रेंड को बनाया बंधक, लड़के के पिता पर भी आरोप

Published on

इटावा,

इटावा शहर में अपने बॉयफ्रेंड संग लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक नाबालिग का वीडियो पुलिस को मिला. इसमें वह खुद को बचाने की गुहार लगाती नजर आई. नाबालिग ने पड़ोसी महिला के माध्यम से वीडियो बनाया और पुलिस तक पहुंचवाया था. वीडियो की जांच के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे में कैद नाबालिग को आजाद कराया और अपनी सुरक्षा में लिया. इस मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड और उसके पिता को भी हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक, इटावा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली थाना इलाके में रानी बाग से पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को आजाद कराया. नाबालिग का कहना है कि उसे कई महीनों से यहां कैद करके रखा हुआ था. उसका शारीरिक शोषण करने के साथ ही उसके साथ मारपीट भी की जा रही थी.

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, ”इटावा का रहने वाला लड़क एमपी के इंदौर में नौकरी करता था. इस दौरान उसकी नाबालिग से दोस्ती हो गई. दोनों के बीच प्यार हो गया. फिर एक दिन लड़का नाबालिग को अपने साथ इटावा ले आया. यहां उसे अपने घर पर रखकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा.”

वीडियो आया था सामने
पुलिस ने बताया, ”नाबालिग का वीडियो सोशल मीडिया के जरिए हमें मिला था. जिसमें नाबालिग 8 महीने से रानी बाग इलाके में रहने की बात कहती नजर आई. उसका कहना है कि आरोपी उसे बातों में फंसाकर इटावा भगा लाया था. शुरुआत के कुछ महीनों तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन पिछले कुछ महीनों से आरोपी के परिवार के लोग मेरे साथ मारपीट करते हैं. घरवालों से बात भी नहीं करने देते.”

मामले पर इटावा एसपी ने कही ये बात
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जयप्रकाश सिंह ने कहा, ”नाबालिग का एक वीडियो सामने आया था. उस पर एक्शन लेते हुए एक उसका रेस्क्यू किया गया है. उसके परिवार की जानकारी निकाली जा रही है. वहीं, जिन पर नाबालिग को बंधक बनाने के आरोप हैं, उन पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच जारी है. वीडियो बनाने के पीछे क्या मकसद है? यह भी पता लगाया जा रहा है, क्योंकि लड़की अपनी मर्जी से आरोपी के साथ आई थी. बिना शादी के लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी.”

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...