8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यअपना बनाकर 'बदल' देती थीं वो औरतें, करोड़ों की जमीन पर थी...

अपना बनाकर ‘बदल’ देती थीं वो औरतें, करोड़ों की जमीन पर थी नजर… मेरठ में धर्मांतरण का खेल

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में धर्मांतरण का मामला खुलने के बाद परत दर परत कई बातें सामने आ रही हैं। पिछले लंबे समय से चल रहे इस खेल में शामिल 3 महिलाओं सहित 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये लोग आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग की हर अवसर पर मदद कर उन्हें अपना बनाते थे। इसके बाद धर्मांतरण के जाल में उलझाते थे। इस खेल में करोड़ों रुपये की कथित फंडिग का मामला सामने आया है। वहीं कुछ लोगों ने करोड़ों की कीमत की जमीन पर कब्जा जमाने को इस मुद्दे के उठाने की पीछे की वजह करार दिया है।

मेरठ का इंटेलिजेंस विभाग सहित पुलिस भी अब धर्मांतरण के मुद्दे पर विस्तार से जांच में जुटी है। मतांतरण के नाम पर कौन फंडिंग कर रहा है? कहां से इतना रुपया और किस हवाले से आ रहा है? इसकी भी जांच हो रही है। प्रेमा, रीना और तितली नामक आरोपी महिलाओं ने कोरोना काल में यह खेल शुरू किया। राशन से लेकर बीमारी तक में वे लोग मदद करती रहीं। साथ ही झुग्गी बस्ती के बच्चों को भी अच्छी पढ़ाई का भरोसा दिया करती थीं।

झुग्गी बस्ती में रहने वाले निक्कू, बिनवा, अनिल, सरदार, बसंत, छबीली उर्फ शिवा भी इन लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया करते थे। अनिल दिल्ली में रहने वाले महेश पास्टर नामक शख्स से जुड़ा हुआ था, जो धर्मांतरण के मकसद को पूरा करने के लिए हर महीने मोटी रकम मुहैया कराता था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मंगतपुर की जिस जमीन पर गरीब परिवार झुग्गी डालकर रहते हैं, उस पर कई बिल्डरों की नजर है। इसीलिए मतांतरण के इस खेल को जानबूझकर उठाया गया है।

इंटेलिजेंट सूत्रों की मानें तो ये काम कोरोना काल से भी पहले से चल रहा है। ये धर्मांतरण गैंग उन स्थानों पर अपना फोकस रखते हैं, जहां पर आर्थिक तंगी और झाड़ फूंक में विश्वास रखते हों। वही ये पहले घरों में छोटी-छोटी सभा करते हैं। इसके बाद में इलाके में छोटी आमसभा कर लोगों को रुपये और खाद्य सामग्री देकर उन्हें धर्मांतरण के लिए तैयार करते हैं। ऐसे कई क्षेत्रों की पुलिस को जानकारी मिली है। जिनमें थाना टीपी नगर, थाना किठौर, थाना गंगा नगर, थाना ब्रह्मपुरी, थाना लालकुर्ती, थाना कंकरखेड़ा, थाना सरधना आदि स्थानों पर इस गैंग की कई टीमें सक्रिय हैं।

गैंग का मास्टरमाइंड दिल्ली निवासी महेश पास्टर का नाम सामने आया है। महेश ही अपने नीचे लोगों की चेन बनाकर इस काम में अलग-अलग क्षेत्रों में धर्मांतरण के लिए लोगों को लगा देता है, जो ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर मुफ्त में ईसाई धर्म की पुस्तक देना और खाने-पीने की वस्तु से अलग रुपयों से भी गरीब परिवारों की मदद कर उन्हे तैयार किया जाता है। ऐसी कई टीमें मेरठ में सक्रिय हैं, जो अब खुफिया विभाग के टारगेट पर हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...