8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यदेख लो विपक्ष सड़कों पर खड़ा है... कन्हैया कुमार बोले, ये लड़ाई...

देख लो विपक्ष सड़कों पर खड़ा है… कन्हैया कुमार बोले, ये लड़ाई गोडसे और गांधी के बीच

Published on

हैदराबाद

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने तेलंगाना भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा कि जो लोग बार-बार पूछते थे कि विपक्ष कहां है, उन्हें आज देखना चाहिए कि वे लोग आंख खोलकर देख लें, विपक्ष आज सड़कों पर है। हम लड़ पहले भी रहे थे। लेकिन हमारी बात लोगों तक पहुंच नहीं पा रही थी। इसलिए हमने सोचा कि हमें अपनी बात बिना किसी सोशल मीडिया और अन्य मीडिया के लोगों तक पहुंचानी होगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज सिर्फ कांग्रेस ही सड़कों पर उतरकर एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है। यह गोडसे और गांधी की विचारात्मक लड़ाई है और इस देश ने हमेशा ही गांधी को चुना है। जब किसी इंसान के साथ उसकी पहचान के कारण, उसका तिलक या उसकी टोपी देखकर मारपीट की जाती है, तब आपका दिल टूटता है। उन्होंने आगे कहा।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारा देश भारत भौगोलिक तौर पर एक है, जुड़ा हुआ है। हम चाहते हैं कि वह भावनात्मक तौर पर भी एक हो, जुड़ा हुआ हो। इस देश का कोई भी नौजवान जिसके पास सारी डिग्रियां हैं, जब वह अपनी CV लेकर कहीं जाता है और नौकरी नहीं मिलती, तब उम्मीदें टूटती हैं। यह जो बेरोजगारी के कारण उम्मीदें टूट रही हैं, हम उसी उम्मीद को जोड़ने के लिए निकले हैं। जब आप खुद से यह पूछेंगे कि क्या आपकी कोई ऐसी चीज़ है जो टूटी है? जब हम खुद से यह सवाल पूछेंगे तो हमें जवाब मिलना शुरू हो जाएगा कि हम आखिर क्या जोड़ने के लिए निकले हैं?

कन्हैया ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में बनाए गए परशेप्शन के बदलते ही सत्ता में बैठे लोगों में खलबली मच गई है। भारत जोड़ो यात्रा किसलिए चलाई जा रही है, इसके बारे में बात करने के बजाए भाजपा के लोग उनके जूता, टीशर्ट और कंटेनर के बारे में बात कर रहे हैं। कन्हैया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पांचवे राज्य में पहुंच चुकी है, हम 1300 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा कर चुके हैं और इस दौरान हजारों, लाखों, करोड़ों चेहरों और आंखों को पढ़ रहे हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...