8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्य'प्रभु श्रीराम जैसे हैं राहुल गांधी, भगवान की तरह शोषित, वंचितों को...

‘प्रभु श्रीराम जैसे हैं राहुल गांधी, भगवान की तरह शोषित, वंचितों को जोड़ने के लिए कर रहे यात्रा’

Published on

खंडवा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा करे हैं। कुछ दिन बार राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश भी पहुंचेगी। राहुल की यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी है। कुणाल चौधरी ने कहा कि जिस तरह से भगवान राम ने वनवास करते हुए यात्री की और दलित शोषित, वंचितों को जोड़ने का काम किया था, ठीक उसी तरह राहुल गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा से दलितों शोषित शोषित और वंचितों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। कुणाल चौधरी, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने खंडवा पहुंचे हैं।

बीजेपी इतने सालों से देश को तोड़ती आ रही: कुणाल चौधरी
खंडवा आए विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि बीजेपी इतने सालों से देश को तोड़ती आ रही है। हमारी पार्टी के नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा करके सभी धर्म संप्रदाय को जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो खंडवा में दादाजी महाराज की नगरी में आ रहे हैं। देश की सबसे बड़ी यात्रा खंडवा आ रही है। इसमें देश की विभिन्नता और अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग होंगे। इस यात्रा से देश में प्रेम का भाव बड़ेगा।

राहुल की यात्रा को लेकर बीजेपी के नेताओं में बौखलाहट: MLA चौधरी
कांग्रेस विधायक ने कहा कि देश के मूल मुद्दे चाहे, बेरोजगारी का मुद्दा हो, चाहे किसानों का, चाहे गरीबों का हो या फिर मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, उनकी आवाज को लेकर राहुल गांधी निकले हैं। राहुल गांधी की यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जाएगी। बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कुणाल चौधरी ने कहा कि राहुल की यात्रा को लेकर बीजेपी के नेताओं में बौखलाहट है। देश के अंदर नफरत फैलाने वाली, लोगों के बीच धार्मिक लड़ाई करवाने वाली बीजेपी है। मेरा बीजेपी के नेताओं से निवेदन है कि वे नफरत छोड़ें और इस भारत को जोड़ें।

भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री खंडवा बुरहानपुर से होनीहै
बता दें, मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री खंडवा बुरहानपुर से होनी है। इसकी तैयारियों को लेकर सभी विधायक और पूर्व मंत्री सहित दिग्गज नेता खंडवा में तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उसी तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधायक कुणाल चौधरी भी पहुंचे थे लेकिन उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...