8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्य1 महीने में नहीं मिला इंसाफ तो छोड़ देंगे देश...मूसेवाला के पिता...

1 महीने में नहीं मिला इंसाफ तो छोड़ देंगे देश…मूसेवाला के पिता का पंजाब पुलिस को अल्टीमेटम

Published on

चंडीगढ़

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब पुलिस को 25 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। मूसेवाला के पिता ने कहा कि अगर एक महीने में हमारे बेटे की हत्या का न्याय नहीं मिला तो हम भारत देश छोड़ देंगे। बलकौर सिंह ने बेटे सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच में लापरवाही का आरोप लगाया। मूसेवाला के पिता ने कहा कि हम बेटे की हत्या की एफआईआर भी वापस ले लेंगे। क्या फायदा है जब हम इतने महीनों से लगातार बेटे की हत्या की सही जांच की मांग कर रहे हैं और अधिकारी लगातार लापरवाह बने हुए हैं। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बीती 29 मई को मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी और लॉरेन्स बिश्नोई का कनेक्शन निकलकर सामने आया था। फिलहाल पंजाब पुलिस मूसेवाला की हत्या की जांच में जुटी है और जल्द ही हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

परिवार ने अफसाना पर भी लगाया था आरोप
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाबी प्लेबैक सिंगर अफसाना खान को नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने समन जारी किया था, जिसके बाद अफसाना से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई। बता दें कि अफसाना सिद्धू को अपने भाई की तरह मानती थीं और इस केस में शामिल गैंगस्टर से कनेक्शन को लेकर उनसे पूछताछ की गई थी।

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के बाद पंजाब पुलिस ने अफसाना खान को पूछताछ के लिए एक नोटिस दिया था। लेकिन तब वह कहीं बाहर होने का हवाला देकर बच निकली थी। अफसाना को नोटिस भेजने के पीछे वजह ये थी कि मूसेवाला के परिवार ने पुलिस में दी शिकायत में सिंगर के गाने को लीक किए जाने की बात कही थी। उस वक्त सिद्धू की फैमिली ने कुछ सिंगर्स के साथ ही कुछ म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पर भी शक जताया था।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...