9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यखत्म होगी राजस्थान की खींचतान, पायलट को उड़ान‌? बड़ा कदम उठाएंगे खड़गे

खत्म होगी राजस्थान की खींचतान, पायलट को उड़ान‌? बड़ा कदम उठाएंगे खड़गे

Published on

जयपुर

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म होने के बाद अब राजस्थान संकट खत्म होने के कगार पर है। इसको लेकर हाल-फिलहाल में कई मीटिंग हुई हैं। इसमें सचिन पायलट और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच 27 अक्टूबर को हुई मुलाकात भी शामिल है। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों के दौरान पायलट और खड़गे के बीच विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ राजस्थान कांग्रेस के संकट पर भी चर्चा हुई है। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है एक बार फिर से राजस्थान में ऑब्जर्वर भेजे जाएंगे और पार्टी विधायक हाईकमान के एक लाइन के प्रस्ताव पर हामी भरेंगे।

अध्यक्ष पद के चुनाव से शुरू हुआ है संकट
गौरतलब है कि राजस्थान कांग्रेस का संकट पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के साथ ही शुरू हुआ था। उस वक्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था। तब राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की बात सामने आई थी। हाईकमान से इस आशय का प्रस्ताव लेकर पार्टी ऑब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन जयपुर पहुंचे थे। लेकिन गहलोत समर्थक विधायकों के बागी रुख के चलते यह मीटिंग अपने मुकाम पर नहीं पहुंच सका। बाद में तमाम सियासी ड्रामे के बाद गहलोत अध्यक्ष पद की रेस से हट गए, हालांकि उनकी सीएम की कुर्सी बरकरार रही। तब सोनिया से उन्होंने माफी भी मांगी थी। माना जा रहा था कि अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस राजस्थान संकट को हल करेगी।

गहलोत से लगातार बनी हुई है दूरी
सितंबर में हुए घटनाक्रम को करीब एक महीने बीत चुके हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि गहलोत और गांधी परिवार के बीच सबकुछ सामान्य है। इस एक महीने के वक्त में कई ऐसे मौके आए हैं, जब गहलोत और गांधी फैमिली के बीच दूरी साफ महसूस की गई। दक्षिण भारत में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गहलोत बिना राहुल गांधी से मिले ही मंच से उतर गए थे। वहीं राहुल, प्रियंका या फिर सोनिया गांधी की तरफ से भी गहलोत को लेकर किसी तरह की नरमी का संकेत नहीं मिला है। इतना ही नहीं, कई कार्यक्रमों में गहलोत ने कुछ ऐसी बातें कहीं हैं, जिसे पायलट या गांधी फैमिली पर परोक्ष हमला माना जा सकता है। राजस्थान निवेश कार्यक्रम के दौरान अडानी की तारीफ भी एक ऐसी ही बात थी, जिसको लेकर बाद में राहुल गांधी को बचाव की मुद्रा में आना पड़ा था। वहीं, उनका यह बयान कि राजनीति में जो दिखता है वह होता नहीं है, काफी चर्चित रहा था।

पायलट आए हैं गांधी फैमिली के करीब
उधर दूसरी तरफ इस बीच पायलट ने गांधी फैमिली से अपनी नजदीकी को और पुख्ता करने की कोशिश की है। हाल-फिलहाल में अगर देखा जाए तो पायलट के पास पार्टी से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारियां हैं। वह हिमाचल प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य हैं। पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारक बनाया हुआ साथ और वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कमेटी के मेंबर भी हैं। इसके अलावा कांग्रेस चुनावी साल में खुद को और बेहतर तरीके से मजबूत करना चाहेगी। ऐसे में वह राजस्थान में किसी तरह की विवादास्पद स्थिति नहीं छोड़ना चाहती है। इन सारी सिचुएशंस को देखते हुए आसार यही बन रहे हैं, सचिन पायलट को जल्द ही यहां पर कमान दी जा सकती है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...