9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यहर महीने 27,000 रुपये की बचत कराने का वादा, AK ने बताया...

हर महीने 27,000 रुपये की बचत कराने का वादा, AK ने बताया फॉर्मूला

Published on

नई दिल्ली

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने यहां अब तक जनता से कई बड़े वादे किये हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद गुजरात में कई जनसभाओं में शामिल हो चुके हैं और बिजली, पानी से लेकर रोजगार तक कई अहम वादे कर चुके हैं। रविवार को अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा में लोगों से कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार गुजरात में सत्ता पर काबिज होती है तो वो हर परिवार का हर महीने 27,000 रुपये का बचत करवाएगी। केजरीवाल ने इस वादे के साथ इस बचत को लेकर अपना फॉर्मूला भी लोगों के सामने रखा।

केजरीवाल ने कहा, भगवंत साहब ने अभी 6 महीने में 20 हजार सरकारी नौकरियां निकाली हैं। हमें रोजगार देना आता है। AAP हर परिवार की 27000 रुपये प्रतिमाह की बचत करवाएगी। केजरीवाल ने बताया कि इसमें बिजली का 3000 रुपया, शिक्षा पर 10,000 रुपया, स्वास्थ्य पर 5,000 रुपया, महिला राशि पर 3,000 और बेरोजगारी भत्ता 6000 रुपये शामिल है।

केजरीवाल ने यहां भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए लोगों से दो अपील की। केजरीवाल ने कहा कि मेरी आपसे दो विनती है। पहली – दोस्तों रिश्तेदारों को WhatsApp करोगे कि मैं आप को वोट करूंगा, आप भी वोट को वोट देना। दूसरी – आप गली-मोहल्लों में जाकर 100-100 लोगों को AAP को वोट देने के लिए मनाओगे। आपने साथ दिया तो 27 साल का BJP शासन उखड़ जाएगा’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए गुजरात में समिति गठित करने के कदम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की मंशा पर रविवार को सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पार्टी ऐसा करना चाहती है तो इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। केजरीवाल ने पूछा कि क्या भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस दिशा में कदम उठाने के लिए लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अपने गुजरात दौरे के तीसरे दिन भावनगर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस साल के अंत में होने वाले 182-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र निर्वाचन आयोग इस सप्ताह चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...