10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलसाउथ अफ्रीका के सामने भारतीय शेर ढेर, पर्थ में मिली इस वर्ल्ड...

साउथ अफ्रीका के सामने भारतीय शेर ढेर, पर्थ में मिली इस वर्ल्ड कप की पहली हार

Published on

नई दिल्ली

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर टी20 विश्व कप का एक अहम मैच खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को जीत मिली और इस तरह टूर्नामेंट में भारत का विजयरथ रुक गया। साउथ अफ्रीका ने इस लो स्कोरिंग मैच को आखिरी ओवर में 5 विकेट से जीतने में सफलता हासिल की।

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, कप्तान का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि वे खुद सबसे पहले आउट हुए और फिर विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। टीम सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बना सकी।

उधर, 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन एडन मार्करम और डेविड मिलर ने अर्धशतक जड़े और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। डेविड मिलर आखिर तक नाबाद लौटे। उन्होंने 59 रन बनाए। भारत के लिए दो विकेट अर्शदीप सिंह को मिले।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...