4 C
London
Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedकृष्णा श्रॉफ संग दिखीं दिशा पाटनी तो फटी लोगों की आंखे, बोले-...

कृष्णा श्रॉफ संग दिखीं दिशा पाटनी तो फटी लोगों की आंखे, बोले- टाइगर से ब्रेकअप हो गया था ना?

Published on

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप स्टेट्स की वजह से खासा चर्चा में रहते हैं। कई साल एक दूसरे को डेट करने के बाद हाल में ही खबरें आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ने इस पर कभी रिएक्ट तो नहीं किया लेकिन इन दूरियों के बीच दिशा पाटनी टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ नजर आईं। दोनों साथ में कुछ इस अंदाज में दिखीं कि फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं दिशा और कृष्णा का वीडियो।

रविवार को दिशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ लंच पर निकले। दोनों ने मुंबई के रेस्टोरेंट में लंच किया और फिर साथ में गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं। इस बीच दिशा कृष्णा का हाथ पकड़े और उनकी काफी केयर करती नजर आईं। दोनों के इस बॉन्ड को देख फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी।

यूजर्स बोले- क्या हो गया है पैचअप
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ और दिशा पाटनी के बॉन्ड को देख एक यूजर ने लिखा, आप दोनों का ये बॉन्ड काफी प्यारा है। वहीं ढेर सारे यूजर्स ने सवाल किया कि टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप हो गया था न। तो कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या पैचअप हो गया क्या आपका।

दिशा पाटनी का वर्कफ्रंट
दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल में ही अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ एक विलेन 2 में नजर आई थीं। अब वह योद्धा और किक 2 जैसी फिल्मों में नजर आ सकती हैं। वहीं बात करें कृष्णा श्रॉफ की तो वह भाई टाइगर और पिता जैकी श्रॉफ की तरह इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है। हालांकि वह अपनी फिटनेस और सोशल मीडिया के पोस्ट्स के चलते अक्सर छाई रहती हैं।

Latest articles

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

भोपाल राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...