8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यकिशोरी का नहाते हुए वीडियो बनाकर मामी ने दोस्त को भेजा, वो...

किशोरी का नहाते हुए वीडियो बनाकर मामी ने दोस्त को भेजा, वो 6 महीने तक धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

Published on

अलीगढ़:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक किशोरी का नहाते हुए वीडियो बनाने के बाद वायरल करने की धमकी देकर छह महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी तब हुई जब किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी मामी और उसके मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला थाना इगलास क्षेत्र के एक गांव का है। एक किशोरी 10-11 महीने पहले ननिहाल में रहने आई थी। गांव की ही किशोरी की रिश्ते की मामी ने उसे नहाने के लिए अपने घर बुलाया, उसने बाथरूम में नहाते हुए किशोरी का वीडियो बना लिया और अपने युवक मित्र को भेज दिया।

आरोप है कि युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह महीने तक किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। किशोरी जब गर्भवती हो गई तो उसने अपनी आपबीती अपनी मां को सुनाई। मां ने मामले की जानकारी अपने भाई को दी। किशोरी का अल्ट्रासाउंड कराया गया तो वह चार महीने की गर्भवती निकली। इस संबंध में जब किशोरी के परिजनों ने आरोपियों से शिकायत की तो आरोपियों ने पैसे लेकर मुंह बंद करने की हिदायत देते हुए धमकी दी। साथ ही कहा कि बात नहीं माने तो वीडियो वायरल कर देंगे।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
थाना इगलास इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि विडियो वायरल कर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई जारी है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...