8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यबाइक से जा रहा था युवक, अचानक सामने आ गया बाघ फिर...

बाइक से जा रहा था युवक, अचानक सामने आ गया बाघ फिर…

Published on

चंद्रपुर ,

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सड़क पर बाघ की चहलकदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक दोपहिया वाहन सवार युवक सड़क मार्ग से जा रहा था तभी उसके सामने मस्ती में चलता हुआ बाघ आ जाता है. बाइक सवार को पहले तो लगता है कि बाघ झाड़ियों में चला जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बाघ सीधे वाहन सवार की ओर चल पड़ता है.

देखते ही देखते दोनों के बीच का फासला काफी कम रह गया. बाघ के कदम लगातार उसकी ओर बढ़ रहे थे. ये देखकर दोपहिया वाहन सवार की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई. वो अपनी गाड़ी मोड़कर भागा. काफी देर तक बाघ सड़क पर चहलकदमी करता है. इसके बाद सड़क किनारे शौच करता है और जंगल में चला जाता है.

ताडोबा टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है इलाका
ये पूरा नजारा कार में सवार किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. गौरतलब है कि ये इलाका ताडोबा टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है.

बिहार में बाघ का आतंक
इससे पहले बिहार के पश्चिमी चंपारण में बसे बगहा में बाघ ने एक और युवक को अपना शिकार बनाया लिया था. घटना के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण  ने बड़ा फैसला लेते हुए आदमखोर बाघ को जान से मारने की अनुमति दे दी थी. इस बाघ ने बीते छह महीने में आठ लोगों पर हमला किया था. इनमें से सात की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जीवन भर के लिए लाचार हो गया.

जिन जगहों पर बाघ लोगों पर हमला कर रहा था, वो इलाका आदिवासी उरांव और थारू जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है. इनका जीवन यापन मुख्य रूप से जंगल पर ही निर्भर है. जंगल में लोगों का आना-जाना रोज का है. इस दौरान बाघ घात लगाकर लोगों को अपना शिकार बना लेता था.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...